मध्यप्रदेश के खंडवा में ‘मुस्कान अभियान’ के तहत लापता नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा

खंडवा। जिले की किल्लोद थाना पुलिस ने ‘मुस्कान अभियान’ के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।
पुलिस के अनुसार, फरियादी ने थाना किल्लोद में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बालिका घर से कहीं चली गई है और काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल रहा। फरियादी ने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
शिकायत के आधार पर थाना किल्लोद में अपराध क्रमांक 93/26 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर बालिका की तलाश शुरू की।
लगातार प्रयासों के बाद किल्लोद पुलिस ने नाबालिग बालिका को खंडवा से सकुशल दस्तयाब कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों, महिला संबंधी अपराधों, अपहरण के मामलों तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से यह सफलता मिली।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विजय वर्मा, एएसआई रंजीता एवं प्रधान आरक्षक भगवान घाटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next









खंडवा