लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

भाजपा का बड़ा फैसला! अब हर शनिवार कार्यकर्ताओं से सीधे मिलेंगे मंत्री विजय शाह

भाजपा का ‘कार्यकर्ता संवाद अभियान’ शुरू, हर शनिवार कार्यालय में मंत्री श्री शाह सुन रहे हें कार्यकर्ताओं की समस्याएं।

हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि एवं पार्टी की पूंजी है इनकी समस्या का निराकरण हमारा दायित्व है, ,,मंत्री श्री शाह,,

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रदेश में पहली बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के मंत्री गण सप्त्ताह में 5 दिन भोपाल कार्यालय में 2 घंटे बेठ कर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर उसका निराकरण कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को किसी भी मंत्री के बंगले पर जाने की आवश्यकता नहीं है संबंधी विभाग के मंत्री से मिलने के लिए अलग-अलग समय तारीख निर्धारित की है, ताकि कार्यकर्ता कार्यालय में पहुंचकर अपनी समस्या मंत्री के समझ रख कर उसका निराकरण करवा सकते हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भाजपा संगठन पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार का सदस्य है, उनकी समस्याओं का निराकरण करना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। भोपाल की तरह ही जिले के प्रदेश शासन में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने निर्णय लिया कि प्रति शनिवार जिला मुख्यालय के कार्यालय में 2 घंटे बैठकर कार्यकर्ताओं की कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर उसका निराकरण करूंगा। मंत्री श्री शाह प्रति शनिवार कार्यालय पर 2 घंटे बैठकर समस्या सुन रहे हैं। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को मंत्री विजय शाह भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उनका स्वागत जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने किया। सर्वप्रथम बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं को मंत्री विजय शाह ने संबोधित कर कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है, कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हम सांसद, विधायक, महापौर बनते हैं, हमारा कार्यकर्ता कभी भी अपने स्वार्थ की बात नहीं करता सिर्फ उसे सम्मान मिल जाता है और उसके जायज काम पूर्ण हो जाते हैं उसमें ही खुश हो जाता है इसको लेकर हम सप्ताह में एक बार बैठकर कार्यकर्ताओं की समस्या सुनकर उसके निराकरण का प्रयास करते हैं। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री कुंवर विजय शाह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं को भी राजनीति के गुण और मंत्र प्रस्तुत किये।

 

मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रदेश संगठन की मंशा है कि सरकार और संगठन के बीच कार्यकर्ताओं का सीधा संवाद बना रहे। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधि और संगठन पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। कार्यकर्ताओं के सम्मान, संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह पहल शुरू की गई है, ताकि संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत किया जा सके। मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक पूंजी हैं। उनके सहयोग और परिश्रम से ही संगठन मजबूत होता है और सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरती है। इसलिए उनकी व्यक्तिगत और संगठनात्मक समस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्राथमिकता रहेगा। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार मंत्री विजय शाह ने कार्यालय में उपस्थित होकर लगभग 25 कार्यकर्ता और आम जनों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। बैठक में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संगठनात्मक एवं जनहित से जुड़े विषयों को रखा, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री श्री शाह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पूर्व महापौर भावना शाह, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष कोठारी, हरीश कोटवाले, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, संतोष सोनी, प्रवक्ता सुनील जैन, मीडिया प्रभारी मंगलेश, तोमर, गणेश गुरबाणी कार्यालय मंत्री आशीष राजपूत, भारत पटेल, अनूप पटेल, अनिल वर्मा, हिमांशु राज सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत षष्टम दिवस सार्वजनिक स्थलों पर मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित।*
July 20, 2026
खंडवा
दिगम्बर जैन धर्म का अष्टान्हिका पर्व आज से होगा प्रारम्भ
July 20, 2026
खंडवा
गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु, मंदिर प्रांगण में बन रहा 15 हजार स्क्वायर फीट का वाटरप्रूफ डोम पंडाल
July 20, 2026
खंडवा
थाईलैंड वियतनाम से कांस्य पदक प्राप्त कर खंडवा पहुंचे नीरज पटेल का डीआईजी, कलेक्टर, और एसपी ने किया स्वागत अभिनंदन।
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 3 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, हुलिया बदलकर दबोचा
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा से पहले दादाजी धूनीवाले मंदिर पहुंचीं डीआईजी सीमाला प्रसाद, तैयारियों का लिया जायजा
July 20, 2026
खंडवा
523वां नेत्रदान: खंडवा के बंसल परिवार ने दो लोगों की जिंदगी में जगाई रोशनी
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा के आरूद में अवैध शराब पर बवाल, ग्रामीण बोले- जल्द हो सख्त कार्रवाई
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, 5 लोग घायल | देखिए कहां का है मामला
July 20, 2026
खंडवा
खंडवा: रॉयल इन होटल के पास निकला सांप, मालखान सिंह ने किया सुरक्षित रेस्क्यू | सर्प रेस्क्यू के लिए संपर्क करें: 97540 94422
July 20, 2026