लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा :CM मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस नें किया पुतला दहन

खंडवा। किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को खंडवा में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। केवलराम चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम पहले से तैनात रही।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गेहूं और मूंग की खरीदी, खाद की उपलब्धता, फसलों के उचित दाम तथा किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस किसान नेता सोनू पहलवान गुर्जर ने आरोप लगाया कि सरकार पहले गेहूं खरीदी में किसानों के साथ अन्याय कर चुकी है और अब मूंग खरीदी में भी किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद भी उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे प्रदेश का किसान आक्रोशित है।

वहीं कांग्रेस नेता कुंदन मालवीय ने कहा कि प्रदेश सरकार खुद को किसान हितैषी बताती है, लेकिन किसान अपनी उपज का उचित मूल्य, पर्याप्त बिजली और समय पर खाद नहीं मिलने से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि प्रदेश के किसानों का आक्रोश है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस की मौजूदगी में पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
लंबे इंतजार के बाद भाजयुमो खंडवा जिला अध्यक्ष की घोषणा, सागर अरतानी को मिली कमान; शुभम पटेल बने जिला महामंत्री…
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: बंध पत्र का उल्लंघन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, रामेश्वर चौकी पुलिस ने भेजा
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: 30 साल पुराने केस में फरार वारंटी गिरफ्तार, पुलिस की शानदार कार्रवाई
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा में विशाल अजगर ने बकरी के बच्चे को जिंदा निगला! VIDEO हुआ वायरल
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा में महिला चौकीदार से हैवानियत! चाकू दिखाकर हमला, पुलिस ने दबोचे 2 आरोपी
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा: जुए के फड़ पर बोरगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक- मोबाइल समेत लाखों का सामान जब्त
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा का राष्ट्रीय मंच पर जलवा! KV की कबड्डी टीम ने 25 संभागों को हराया, अब गोल्ड पर नजर
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा जेसीआई द्वारा शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन
July 19, 2026
खंडवा
खंडवा : रोड पर बैठकर शराब पी रहे लोगों पर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई. हड़कंप
July 19, 2026
खंडवा
इंसानियत की मिसाल: लाचार बुजुर्ग का सहारा बने डॉक्टर और एमआर, गैंग्रीन से जूझ रहे चंपालाल को दिलाया उपचार।
July 19, 2026