खंडवा : गर्लफ्रेंड के घर के बाहर घूमने गए लड़के की आ गई शामत,लड़की के परिवार वालों ने खूब पीटा
खंडवा। पदमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती से जुड़े विवाद का मामला सामने आया है। घटना में युवक घायल हो गया, जिसके सिर में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती के परिजनों का आरोप है कि युवक लंबे समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। उस पर ब्लैकमेल करने, जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने और लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों के आधार पर युवती पक्ष ने पदमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं घायल युवक का दावा है कि उसकी युवती से लंबे समय से दोस्ती और प्रेम संबंध थे। युवक के अनुसार, युवती उस पर शादी का दबाव बना रही थी और घटना वाले दिन भी उसी ने मिलने के लिए बुलाया था। युवक का आरोप है कि वहां पहुंचने पर युवती के परिजनों ने लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई और कई टांके लगाने पड़े।
युवक ने भी मारपीट की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पदमनगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के आरोपों की स्वतंत्र रूप से जांच की जा रही है।
Read Next
खंडवा 





खंडवा 
खंडवा