खंडवा: कोतवाली पुलिस ने 36 साल पुराने सहित दो स्थायी वारंटियों को किया गिरफ्तार
खंडवा। कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है। इनमें एक आरोपी ऐसा भी है, जिसके खिलाफ वर्ष 1989 से स्थायी वारंट लंबित था।
पुलिस के अनुसार वर्ष 1989 में चोरी के एक मामले में कालू के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। एक पेशी के बाद वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और अपना गांव छोड़कर अन्य स्थान पर रहने लगा। लगातार फरार रहने के कारण उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोतवाली थाना लाकर वैधानिक कार्रवाई की। वर्तमान में उसकी उम्र लगभग 65 वर्ष बताई गई है।
इस कार्रवाई को प्रधान आरक्षक रफीक खान एवं आरक्षक निर्भय ने अंजाम दिया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में कोतवाली थाना क्षेत्र के राकेश उर्फ गोलू, निवासी संजय नगर, को गिरफ्तार किया गया। वह आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के मामले में कई वर्षों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रफीक खान, आरक्षक अनुराग तथा आरक्षक पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि फरार स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है और न्यायालय से बचने वाले आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा