खंडवा :ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! नर्मदा के तेज बहाव में बहे L&T के 3 कर्मचारी, ग्रामीणों ने बचाई जान
मध्यप्रदेश के खंडवा स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में एक बार फिर नर्मदा नदी पर बने पुल से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। शंकराचार्य प्रोजेक्ट पर कार्यरत एल एंड टी कंपनी के तीन कर्मचारी तेज बहाव के बीच मोटरसाइकिल से पुल पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज पानी के बहाव में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बह गई और तीनों कर्मचारी भी नदी के तेज बहाव में फंस गए।
घटना को देख मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े और बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ग्रामीणों की तत्परता से तीनों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। समय रहते बचाव नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गौरतलब है कि इसी स्थान पर करीब तीन महीने पहले भी एक पूर्व चौकीदार की मोटरसाइकिल सहित तेज बहाव में बहने से मौत हो गई थी। इसके बावजूद बरसात के दौरान पुल पर पानी आने की स्थिति में आवाजाही पूरी तरह नहीं रुकने से लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।
लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद एक बार फिर पुल पर सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक इंतजामों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में पुल पर पानी आने पर सख्ती से आवागमन रोका जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को टाला जा सके।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा