खंडवा: जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाला बदमाश गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की सख्त कार्रवाई

खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में कोतवाली पुलिस ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, गोविंद पिता मुन्नालाल सौदे (28 वर्ष), निवासी छोटी नदी चमारवाड़ी, खंडवा को जिला दंडाधिकारी के आदेश पर 14 मई 2026 को एक वर्ष के लिए खंडवा सहित बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, देवास, इंदौर और खरगोन जिलों की सीमा से जिला बदर किया गया था।
इसके बावजूद आरोपी जिला बदर आदेश का उल्लंघन करते हुए कोतवाली थाना क्षेत्र में घूमता मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण आर्य, उप निरीक्षक मनोज दवे, प्रधान आरक्षक अमर प्रजापति, आरक्षक अरविंद तोमर, राहुल सिंह, पंकज साहू, सोनू राजोरिया एवं महेंद्र भट्ट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Read Next

खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा