खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत द्वितीय दिवस विद्यालय एवं महाविद्यालय में रील, शॉर्ट फिल्म, पम्पलेट वितरित कर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ* जिला-खंडवा

मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा नशा मुक्ति के उद्देश्य से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान संचालित किया जा रहा है।
खंडवा पुलिस द्वारा जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के अंतर्गत विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराना तथा उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इसी क्रम में आज जिला खण्डवा मे:-
*शहर अनुभाग में*:-
*थाना कोतवाली* पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र मे नशा मुक्ति अभियान के तहत सेंट जोसेफ स्कूल वव साईं नर्सिंग कॉलेज रामनगर में में वीडियो क्लिप दिखा कर नशे से दूर रहने जागरूक कर शपथ दिलाई गई।
*थाना मोघट रोड* पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र मे मोतीलाल नेहरू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खंडवा में कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्रा को नशा मुक्ति के संबंध में वीडियो दिखाया गया तथा शपथ दिला कर जागरूक किया गया।
*थाना पदम नगर * पुलिस टीम द्वाराक्षेत्र कि विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्रा को नशे से दुरी है जरुरी अभियान के तहत जागरूक किया गया।
*महिला थाना* टीम द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत सुंदरबगुप्ता कन्याशाला में वीडियो क्लिप दिखाई गई एवं नशे से दूरी के संबंध में जानकारी दी गई।
*थाना यातायात टीम द्वारा पूनम चंद्र गुप्ता महाविद्यालय में “नशे से दूरी, है जरूरी 2.0″अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित कर जागरूक किया गया।
*मुख्यालय अनुभाग*:-
*थाना छैगांव माखन* पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के ग्राम आवलिया मे हाई सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को नशे से दूरी है जरूरी 2.0′ अभियान के तहत एलईडी टीवी पर स्कूली छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म दिखा कर नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया एवं छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
*थाना पंधाना* टीम द्वारा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिल्टिया में शिक्षा एकेडमी एवं बोरगांव बुजुर्ग निजी स्कूल में नशा मुक्ति अभियान ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ के तहत प्रोजेक्टर पर वीडियो दिखाई गई व पंपलेट वितरित कर शिक्षकों, विद्यार्थियों से नशा न करने की अपील की गई।
*थाना जावर* टीम द्वारा क्षेत्र के पीएम श्री हाई स्कूल मथानी बुजुर्ग मैं नसे से दुरी हैँ जरुरी 2.0 अभियान के बारे मे जागरूक करते विडिओ क्लिप दिखाई तथा शपथ दिलाई गई।
*मुंदी अनुभागमे*:-
*थाना मूंदी* टीम द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के दौरान खैगांव शासकीय स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को नशे से दूर रहने जागरूक करते स्क्रीन पर नशे से दूर रहने संबंधित वीडियो दिखाया गया।
*थाना धनगांव* टीम द्वारा कस्बा धनगांव क्षेत्र के टी आर पटेल हायर सेकंडरी स्कूल में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0अभियान के तहत स्कूल के बच्चों एवं स्कूल स्टॉफ को आवश्यक जानकारी देकर शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।
*थाना नर्मदानगर* पुलिस टीम द्वारा चौकी पुनासा क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम रिचफल में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0अभियान के तहत स्कूल के बच्चों एवं स्टॉफ को जानकारी देकर led पर शॉर्ट फिल्म एवं शपथ दिलाकर जागरूक किया गया।
*थाना मान्धाता* पुलिस टीम द्वारा चौकी करौली क्षेत्रांतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय करौली में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत नशामुक्ति संबंधी प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*हरसूद अनुभाग*:-
*थाना हरसूद* पुलिस टीम द्वारा सीएम राइज स्कूल हरसूद में नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 अंतर्गत स्कूल के छात्र छात्राओं एवं टीचर स्टाफ को नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताए गए एवं शॉर्ट फिल्म के माध्यम से जागरूक किया गया।
*थाना खालवा* पुलिस टीम द्वारा नशे से दुरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत एमजीएम स्कूल खालवा में जाकर वीडियो क्लिप दिखाकर जागरूक किया गया।
इस तरह से छात्र/छात्राओं को नशे की बुराइयों के बारे में जागरूक किया जाकर स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश दी जाकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई। साथ ही नशे से सम्बंधित शार्ट फ़िल्म दिखाई जाकर मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बर कि जानकारी दी गई।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं विद्यालय स्टाफ को नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई। सभी ने जीवन में कभी भी किसी प्रकार का नशा न करने, तंबाकू, शराब, गुटखा, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों से दूर रहने, परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा स्वस्थ, स्वच्छ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
खंडवा पुलिस द्वारा “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न माध्यमों से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सार्थक बदलाव लाया जा सके।
Read Next

खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा