30 जुलाई तक आयोजित होगा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान
खण्डवा 16 जुलाई 2026, नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और समाज में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 से 30 जुलाई तक “नशे से दूरी है जरूरी” आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट गाइड युवाओं को नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देंगे। इस दौरान जागरूकता रैली, ड्रग अवेयरनेस रन की गतिविधियां होंगी। विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन की शपथ भी दिलाई जाएगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता के लिए रील्स निर्माण तथा उनका प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही नशा मुक्ति विषय पर विशेष व्याख्यान और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन आयोजित होंगे।
उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग ने बताया कि अभियान के दौरान चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया जाएगा। अभियान के दौरान राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर-14446 और मानस हेल्पलाइन नंबर-1933 का व्यापक प्रचार प्रसार कर इसके बारे में नागरिकों को जानकारी दी जाएगी। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरूद्ध शॉर्ट फिल्म्स का प्रदर्शन किया जाएगा। अभियान के दौरान नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई जाएगी तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशे के विरूद्ध मानव श्रंखला निर्मित की जाएगी। अभियान के दौरान सार्वजनिक वाहनों पर नशा मुक्ति सम्बंधी पोस्टर चस्पा किए जाएंगे।
Read Next

खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा
खंडवा