लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा में CSC का 17वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, उत्कृष्ट VLE हुए सम्मानित

खंडवा। कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के 17वें स्थापना दिवस के अवसर पर खंडवा जिले में सीएससी दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वीएलई (Village Level Entrepreneurs), श्रम अधिकारी श्री मालगाया तथा आम नागरिकों ने भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को सीएससी के माध्यम से उपलब्ध डिजिटल एवं जनकल्याणकारी सेवाओं की जानकारी देना और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में जिला प्रबंधक पावस चौकड़े ने बताया कि सीएससी के माध्यम से आयुष्मान भारत कार्ड, पैन कार्ड, आधार सेवाएं, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान (डिजीपे), पीएम किसान सम्मान निधि, ई-श्रम पंजीकरण, टेली-लॉ, ई-कोर्ट सेवाएं, रेल टिकट आरक्षण, बिजली-पानी सहित अन्य उपयोगिता बिलों का भुगतान, बीमा एवं पेंशन सेवाएं, पासपोर्ट आवेदन, डिजिटल शिक्षा, कृषि सेवाएं, लोनबाज़ार के माध्यम से ऋण सुविधा, कौशल विकास तथा केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं नागरिकों तक आसानी से पहुंचाई जा रही हैं।

मुख्य अतिथि श्रम अधिकारी श्री मालगाया ने श्रम योगी मानधन योजना की जानकारी देते हुए पात्र श्रमिकों से अधिक से अधिक संख्या में योजना से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले 17 वर्षों में सीएससी ने ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज सीएससी डिजिटल इंडिया अभियान का मजबूत आधार बन चुका है, जिससे लोगों का समय और धन दोनों बच रहा है तथा ग्रामीण युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वीएलई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों ने सीएससी के माध्यम से डिजिटल सेवाओं का अधिकतम लाभ लेने और डिजिटल इंडिया अभियान को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026