लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ढाई साल का रिपोर्ट कार्ड: विधायक कंचन मुकेश तनवे ने गिनाए 244.28 करोड़ के विकास कार्य, प्रेस कॉन्फ्रेंस में रखा विकास का पूरा लेखा-जोखा

खंडवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने कार्यकाल के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अब तक कराए गए विकास कार्यों का विस्तृत ब्यौरा पत्रकारों के सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कुल 244 करोड़ 28 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत एवं क्रियान्वित किए गए हैं।

विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों का संतुलित विकास रही है। इसी उद्देश्य से विभिन्न विभागों और योजनाओं के माध्यम से सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, अधोसंरचना एवं सामुदायिक सुविधाओं का विस्तार किया गया है।

प्रेस वार्ता में प्रस्तुत विकास कार्यों के अनुसार—

हाईमास्ट लाइट: ग्रामीण क्षेत्र में 27 तथा शहर में 21 हाईमास्ट लगाए गए। ग्रामीण क्षेत्र में 99.90 लाख रुपये, शहर में 77.70 लाख रुपये खर्च किए गए। इस मद में कुल 1.77 करोड़ रुपये की राशि व्यय हुई।

– टैंकर उपलब्ध कराना: ग्रामीण क्षेत्र में 59 तथा शहर में 2 टैंकर उपलब्ध कराए गए। इस पर लगभग 1.17 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई।

– सड़क निर्माण: विभिन्न सड़क परियोजनाओं पर बजट एवं अन्य मदों से कुल 185.67 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिनमें 18 करोड़ रुपये विशेष रूप से सड़क विकास कार्यों के लिए शामिल हैं।

– स्कूलों में बाउंड्री वॉल: डीएमएफ (खनिज विभाग) के माध्यम से 1.48 करोड़ रुपये की लागत से शासकीय विद्यालयों में बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया।

– अधोसंरचना विकास: अधोसंरचना निधि से 14.56 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए, जिनमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 4.32 करोड़ तथा शहरी क्षेत्र के लिए 10.24 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

– जनसंपर्क निधि: जनसंपर्क मद से विभिन्न विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कर क्षेत्र में आवश्यक कार्य कराए गए।

– सामुदायिक भवन: विभिन्न स्थानों पर 8 सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए 75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए।

– सुरगांव-नेपानी उद्योग क्षेत्र: औद्योगिक विकास एवं संबंधित कार्यों पर 36.62 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

– अन्य विकास कार्य: विभिन्न योजनाओं के तहत 50.13 लाख रुपये तथा अलग-अलग मदों में अतिरिक्त राशि स्वीकृत कर विकास कार्य कराए गए।

– जनजातीय कार्य विभाग: विभाग द्वारा 10.50 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए।

– निधि से नलकूप खनन: पेयजल सुविधा बढ़ाने के लिए 94.92 लाख रुपये की लागत से नलकूप खनन कार्य स्वीकृत किए गए, जिनमें 57.32 लाख एवं 37.60 लाख रुपये के अलग-अलग कार्य शामिल हैं।

– मंदिरों में छत एवं चबूतरा निर्माण: धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 32.76 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

– किसानों के लिए बिजली ट्रांसफार्मर: कृषि विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए गए।

 

विधायक ने कहा कि इन सभी योजनाओं को मिलाकर विधानसभा क्षेत्र में 244 करोड़ 28 लाख रुपये के विकास कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ हजारों नागरिकों को मिल रहा है।

पत्रकारों के सवालों पर दिए जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों ने रिंग रोड बायपास, मुंदी रोड, तीन पुलिया निर्माण, शहर में गंदे पानी की समस्या, वार्डों में विकास कार्य और अन्य लंबित परियोजनाओं को लेकर सवाल किए।

इन सवालों के जवाब में विधायक कंचन तनवे ने कहा कि रिंग रोड बायपास और अन्य सड़क परियोजनाओं को लेकर शासन स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं पर प्रक्रिया जारी है और जल्द सकारात्मक परिणाम आने की उम्मीद है।

तीन पुलिया निर्माण को लेकर उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्य वर्ष 2026 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

शहर के वार्डों में विकास कार्यों को लेकर विधायक ने कहा कि यह कार्य नगर निगम के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और नगर निगम लगातार आवश्यक विकास एवं मरम्मत कार्य करा रहा है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी और जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

महापौर के कार्यों की सराहना करते हुए विधायक ने कहा कि महापौर शहर की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी सक्रियता के साथ कार्य कर रही हैं और नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रेस वार्ता के अंत में विधायक कंचन मुकेश तनवे ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। आने वाले समय में भी विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर अधोसंरचना और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026