लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*सास बहू सम्मेलनो में छोटे परिवार का महत्व बताया*

खंडवा 13 जुलाई 2026, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जिले में जनसंख्या नियंत्रण से संबंधित विषयों पर केंद्रित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में किल्लौद विकासखण्ड के ग्राम रोसड़, बिल्लौद, मालूद, झागरिया, मिनावा, सोमगांव, गंभीर तथा हरसूद विकासखण्ड के ग्राम रेवापुर में सास बहू सम्मेलन आयोजित किये गये।
किल्लौद की खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम मिश्रा ने बताया कि सास बहू सम्मेलन में सी.एच.ओ. व एएनएम द्वारा उपस्थित महिलाओं को छोटे परिवार के महत्व के बारे में बताया गया और परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान मातृत्व स्वास्थ्य व शिशु स्वास्थ्य की जानकारी के साथ साथ सास बहू में आपसी सामंजस्य, बच्चों में अंतराल तथा छोटे परिवार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। डॉ नीलम मिश्रा ने सम्मेलन में कहा कि वर्तमान में लड़का लड़की एक समान हैं, क्योंकि लड़कियां भी लड़कों की तरह पढ़ लिखकर उच्च पदों पर कार्य कर रही हैं, और अपने परिवार व माता पिता का नाम रौशन कर रही हैं। इसलिए बालिकाओं को उच्च शिक्षा देना आवश्यक है, ताकि अपने परिवार की अच्छी तरह से परवरिश कर सकें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026