महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।

इनरव्हील क्लब खंडवा की पहल, योग, व्यायाम और स्वास्थ्य जागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस।
खंडवा। महिलाओं और युवतियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं फिट बनाने के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब खंडवा द्वारा पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि 16 से 20 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में योग, प्राणायाम, व्यायाम तथा स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। क्लब द्वारा आयोजित कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना है। “स्वस्थ महिला रखेगी स्वस्थ परिवार, स्वस्थ युवती बनेगी सशक्त आधार” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम में परिवार की खुशहाली और बेहतर जीवनशैली पर विशेष जोर दिया जाएगा। सुनील जैन ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ 15 जुलाई को सुबह 9 बजे महावीर भवन, तापड़िया गार्डन के पास, टपालचाल, खंडवा में होगा। इसके बाद प्रतिदिन शाम 6 बजे से योग, व्यायाम और प्राणायाम के नियमित सत्र आयोजित किए जाएंगे। योग प्रशिक्षक एवं जिला प्रभारी श्रीमती आशा उपाध्याय प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देंगी।
कार्यक्रम संयोजक संजू जैन अध्यक्ष सरोज जैन सचिव अंजली जैन ने बताया कि कार्यशाला के दौरान प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ चिकित्सक स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर जानकारी देंगे और प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान करेंगे। इसमें नेत्र रोग, दंत स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, हड्डी रोग, सौंदर्य एवं केश सुरक्षा जैसे विषय शामिल रहेंगे। साथ ही ज्ञानवर्धक गतिविधियां, सरप्राइज गिफ्ट्स और अन्य आकर्षक आयोजन भी किए जाएंगे। कार्यशाला में भाग लेने के लिए 50 रुपये का पंजीयन शुल्क निर्धारित किया गया है। क्लब ने महिलाओं और युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


खंडवा