लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीएम डॉ. मोहन लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, भिंड को देंगे बड़ी सौगात*

– *कार्यक्रम का आयोजन 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार में*

– *लाड़ली बहना योजना की जारी की जाएगी 38वीं किश्त*

– *कई विकास कार्यों का होगा लोकार्पण*

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले के लहार पहुंचेगे। सीएम डॉ. यादव यहां आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक बहनों के खातों में सिंगल क्लिक से 1835 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर करेंगे। मध्यप्रदेश सरकार की इस अत्यंत लोकप्रिय योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को योजना की शुरुआत से अब तक की 38वीं नियमित मासिक किश्त का भुगतान किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा माह नवंबर 2025 से इस मासिक आर्थिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी किए जाने के बाद से सभी पात्र हितग्राही महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये की निरंतर वित्तीय सहायता मिल रही है। योजना की शुरुआत यानी जून 2023 से लेकर जून 2026 तक सरकार द्वारा कुल 37 किश्तों का नियमित अंतरण सफलता पूर्वक किया जा चुका है।

*कई कामों की होगी शुरुआत*

मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हो चुके 40 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए 83.33 करोड़ की लागत वाली 16 नई लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का भूमि-पूजन और शिलान्यास भी किया जाएगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: गुरु पूर्णिमा को लेकर धूनी वाले दादाजी मंदिर में तैयारी हुई तेज.. धूनी माई पर बनी दिवार
July 12, 2026
खंडवा
*सीएम डॉ. यादव ने दिया अहम संदेश, कहा- पर्यावरण के लिए जो भी हो सकेगा वो करेंगे*
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा में न्यायिक कर्मचारी संघ चुनाव: सुशील कुमार सोनी 20 मतों से बने अध्यक्ष
July 12, 2026
खंडवा
मुनिसुव्रतनाथ विधान के साथ चांदी के प्रातिहार्य और मंगल द्रव्य की स्थापना हुई।
July 12, 2026
खंडवा
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प: दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा वृहत वृक्षारोपण।
July 12, 2026
खंडवा
महिलाओं और युवतियों के लिए पांच दिवसीय फिटनेस कार्यशाला 16 जुलाई से।
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : 50 वर्ष पुरानी दुकान के खाली करने पर रो दिया दुकानदार
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी का बड़ा बयान ,नरेंद्र मोदी झुकेन्दर मोदी हो गए है
July 12, 2026
खंडवा
खंडवा: ‘जंगल है तो जीवन है’… कोरकू समाज उतरा सड़क पर, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग
July 12, 2026