टॉवर लाइन से प्रभावित किसानों का फूटा गुस्सा, MPPTCL के MD की निकाली शव यात्रा, SDOP को सौंपा ज्ञापन
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की पुनासा और खरगोन जिले की बड़वाह तहसील में टॉवर लाइन परियोजना से प्रभावित किसानों का गुस्सा एक बार फिर सड़कों पर दिखाई दिया।
किसानों ने मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड यानी एमपीपीटीसीएल के बड़वाह कार्यालय से इंदौर-खंडवा रोड स्थित जय स्तंभ तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान किसानों ने कंपनी के एमडी की प्रतीकात्मक शव यात्रा भी निकाली और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारी किसानों का आरोप है कि उनकी कृषि भूमि पर टॉवर लाइन का काम किया गया, लेकिन उन्हें उचित मुआवजा और न्याय नहीं मिला। किसानों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया।
रैली के बाद किसानों ने एसडीओपी बड़वाह को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए, उचित मुआवजा दिया जाए और टॉवर लाइन से प्रभावित किसानों के साथ न्याय किया जाए।
किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित कंपनी की होगी।
Read Next

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

