खंडवा में नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, इंदिरा चौक से सिविल लाइन तक हटाया अतिक्रमण
मध्यप्रदेश के खंडवा शहर में नगर निगम ने आज अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इंदिरा चौक से लेकर सिविल लाइन क्षेत्र तक निगम की टीम जेसीबी और अमले के साथ मौके पर पहुंची और सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान कई अस्थायी निर्माण, टीन शेड, गुमटियां और अन्य अतिक्रमणों को जेसीबी की मदद से डिसमेंटल यानी हटाया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने अपना सामान खुद हटाया, जबकि कई जगह निगम की टीम ने अतिक्रमण को तोड़कर रास्ता साफ कराया।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में यातायात सुचारु रखने और आम नागरिकों की सुविधा के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। वहीं निगम ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों और सड़क किनारे किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण न करें, अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 