खंडवा: बच्चों की सुरक्षा के लिए एक्शन में खंडवा पुलिस | स्कूल बसों की सघन चेकिंग
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खंडवा पुलिस ने पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर स्कूल बसों की विशेष जांच अभियान चलाया। 10 दिवसीय इस अभियान के तहत यातायात पुलिस लगातार स्कूल बसों की चेकिंग कर रही है।
इसी क्रम में आज उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के नेतृत्व में यातायात टीम ने मैक्रो विज़न स्कूल की बसों की सघन जांच की। अभियान के दौरान कुल 20 स्कूल बसों की फिटनेस, बीमा, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर, चालक के दस्तावेज़ और बसों में लगे सीसीटीवी एवं जीपीएस सिस्टम की जांच की गई।
जांच के दौरान बस चालकों और स्कूल स्टाफ को यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, क्षमता से अधिक बच्चों को बस में नहीं बैठाने और आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाइश दी गई। साथ ही सभी को “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश भी दिया गया।
यातायात पुलिस की इस पहल की स्कूल प्रबंधन और बस चालकों ने सराहना करते हुए भविष्य में सभी सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने का भरोसा दिलाया।
उप पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्कूल बस चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। साथ ही स्कूल प्रबंधन से सभी बसों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराने की अपील की गई है।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 