सरस्वती शिशु मंदिर एवं सेंट पॉयस स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न*

मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार इन दिनों जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में
शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणगंज में भी न्यायाधीश श्री सुयश परनाम की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को श्री सुयश परनाम द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों के व्यक्तिव निर्माण, संवैधानिक दायित्व व कानून के प्रति जागरूक रहने की समझाईश देते हुए कानून का पालन करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।
इससे पूर्व शुक्रवार को जिला रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरविंद सिंह की अध्यक्षता में सेंट पॉयस स्कूल खण्डया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे भी उपस्थित थे। शिविर में जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिहं द्वारा छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर उनके कानूनी अधिकार, संवैधानिक अधिकार व आपराधिक कानून के प्रावधानों से अवगत कराते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें छात्र छात्राओं को यातायात नियमों व उल्लघंन पर दण्ड के बारे में भी बताया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे द्वारा बच्चों को साइबर अपराध आदि के संबंध में बताते हुए कहा कि सायबर अपराध में आज के समय में काफी वृद्धि हो रही है। इस अपराध से बचने के लिए हमें अपने मोबाईल व अन्य पासवर्ड एवं ओटीपी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। उन्होंने मोबाईल, फेसबुक, वाटसप के दुरूपयोग आदि के बारे में बताया।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

