15 दिन से खोदकर छोड़ दिया नाला! स्कूल के बच्चों और छात्राओं की जान खतरे में | खंडवा
मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में बरसात के मौसम के बीच एक अधूरे नाला निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। मामला स्वामी विवेकानंद वार्ड क्रमांक 31, पड़ावा क्षेत्र का है, जहां पदमनगर थाना क्षेत्र में जीडीसी कॉलेज के सामने ईदगाह रोड पर करीब 15 दिनों से नाला खोदकर छोड़ दिया गया है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इसी मार्ग से प्रतिदिन स्कूल के बच्चे और जीडीसी कॉलेज की छात्राएं आवाजाही करती हैं। नाला खुला होने और बारिश के दौरान उसमें पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है।
रहवासियों का आरोप है कि निर्माण कार्य फिलहाल बंद पड़ा है। उनका कहना है कि ठेकेदार का कहना है कि उसे अभी वर्क ऑर्डर नहीं मिला है। वहीं स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि अब तक नगर निगम का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर काम शुरू कराने की पहल करता दिखाई नहीं दिया।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि बरसात के मौसम को देखते हुए इस अधूरे नाला निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, छात्राओं और आम लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके और किसी संभावित हादसे से बचा जा सके.
Read Next



खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 

