लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विशेष छूट का दिखा असर: एक दिन में नगर निगम ने जुटाए ₹22.53 लाख, महापौर ने शिविर पहुंचकर बढ़ाया करदाताओं का उत्साह।

खंडवा। नगर पालिक निगम खंडवा द्वारा राजस्व महाअभियान के तहत 10 जुलाई को आयोजित विशेष राजस्व वसूली शिविरों में करदाताओं का उत्साह देखने को मिला। संपत्तिकर एवं जल उपभोक्ता प्रभार पर दी गई विशेष छूट का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक शिविरों में पहुंचे। दिनभर चले अभियान में नगर निगम ने ₹22.53 लाख से अधिक का राजस्व संग्रह कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महापौर अमृता अमर यादव एवं प्रियंका राजावत के निर्देश पर नगर निगम द्वारा पूरे वर्ष का जल उपभोक्ता प्रभार एकमुश्त जमा करने पर एक माह की राशि की छूट तथा संपत्तिकर की अग्रिम राशि जमा करने पर 3 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की गई। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए शहर के विभिन्न वार्डों में बड़ी संख्या में करदाता शिविरों में पहुंचे और समय पर कर जमा कर योजना का लाभ उठाया। सुनील जैन ने बताया कि अभियान के तहत माता चौक चौराहे पर वार्ड क्रमांक 1 से 9 के नागरिकों के लिए लगाए गए विशेष राजस्व वसूली शिविर का महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने करदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, कर संग्रहण व्यवस्था और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक करदाता को सरल, पारदर्शी और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा अधिक से अधिक नागरिकों से संपर्क कर राजस्व वसूली बढ़ाई जाए।

महापौर श्रीमती यादव ने कहा कि समय पर कर जमा करने वाले नागरिक ही शहर के विकास के सच्चे भागीदार हैं। कर से प्राप्त राजस्व के माध्यम से सड़क, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट और अन्य जनहित के विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने नागरिकों से भविष्य में भी समय पर कर जमा कर नगर के विकास में सहभागी बनने की अपील की।

नगर निगम आयुक्त के निर्देशन में संचालित इस अभियान में राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरे दिन सक्रिय रहकर करदाताओं को छूट संबंधी जानकारी दी और कर भुगतान की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाया।

10 जुलाई 2026 की राजस्व वसूली
संपत्तिकर: ₹16,73,407

जल उपभोक्ता प्रभार: ₹5,79,613

कुल राजस्व संग्रह: ₹22,53,020

महापौर अमृता अमर यादव के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण के दौरान डॉ. अंबेडकर वार्ड की पार्षद श्रीमती मीना ओमप्रकाश सिलावट, संत विनोबा भावे वार्ड की पार्षद श्रीमती रोशनी गोलकर, सहायक राजस्व निरीक्षक हरीश दुबे, गोपाल राजपूत, जितेंद्र मालाकार, अंकुर माली, संजय लाड़ सहित राजस्व विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026