अभाविप स्थापना दिवस पर खालवा में सामूहिक वंदे मातरम् एवं संगोष्ठी आयोजित

खंडवा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) खालवा इकाई द्वारा परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् का गायन एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप खंडवा जिला संयोजक लालू यादव उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में लालू यादव ने कहा कि यह दिन केवल एक संगठन का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित छात्र शक्ति के संकल्प का दिन है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को इस उद्देश्य से हुई थी कि छात्र केवल शिक्षा प्राप्त करने तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएं।
उन्होंने परिषद के ध्येय “ज्ञान, शील और एकता” पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रत्येक कार्यकर्ता को चरित्रवान, राष्ट्रनिष्ठ और समाज के प्रति उत्तरदायी बनने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद ने वर्षों से शिक्षा, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण तथा छात्र हितों से जुड़े अनेक विषयों पर उल्लेखनीय कार्य किए हैं और लाखों युवाओं को राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।
कार्यक्रम में खालवा नगर मंत्री योगेंद्र हीरे सहित अनिल, रितिक, हेमंत, मयूर, रवि एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। संगोष्ठी का समापन राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ हुआ।
Read Next




खंडवा
खंडवा
खंडवा 

