खंडवा : हरसूद के युवाओं नें रैली निकाल कई विषयों पर सौंपा ज्ञापन
हरसूद के फीलगूड चौराहे से शुरू हुई अधिकार एवं रोजगार पदयात्रा एसडीएम कार्यालय पहुंची, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। पदयात्रा में शामिल लोगों ने पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक शिक्षित युवा को सरकारी नौकरी, विस्थापित परिवारों को आवासीय पट्टों का मालिकाना हक, हरसूद में उद्योग-धंधों की स्थापना तथा सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग उठाई।
इस दौरान आयोजक जय कनारे ने कहा कि हरसूद के विस्थापित परिवार वर्षों से अपने अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना उनका अधिकार है।
पदयात्रा में खालवा, निशानियां, नंदगांव, छिपीपुरा, सोनपुरा और भवरली सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने समर्थन दिया। कार्यक्रम के अंत में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया और मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई।
Read Next


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा 


