लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का सराहनीय प्रयास: जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में 120 विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण।

खंडवा। बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण बच्चों की आंखों पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ द्वारा जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शिविर में विद्यालय के लगभग 120 विद्यार्थियों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया गया। गंभीर मामलों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के पास उपचार एवं आगे की जांच के लिए रेफर किया गया।

इस अवसर पर लोक शिक्षण समिति के सचिव देवेंद्र जैन ने कहा कि आज के दौर में टीवी, मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते उपयोग से बच्चों का स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ रहा है, जिसका सीधा असर उनकी आंखों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि “सेहतमंद आंखों से ही अच्छी पढ़ाई संभव है, इसलिए विद्यार्थियों को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच कराते रहना चाहिए।”

उन्होंने शिक्षा सत्र की शुरुआत में इस उपयोगी शिविर का आयोजन करने के लिए रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जनहितैषी कार्यक्रमों में जनता स्कूल परिवार हमेशा रोटरी क्लब के साथ खड़ा रहेगा।

सुनील जैन ने बताया कि शिविर के सफल आयोजन में देवेंद्र जैन, पंकज शर्मा, प्राचार्य तोमर एवं प्रभारी रविंद्र जौहरी का विशेष सहयोग रहा। वहीं रोटरी क्लब की ओर से संजीव मंडलोई, सतीश सकरगायें, अतुल अत्रिवाल, रघुवीर शर्मा, संदीप सोनी, मनोज मित्तल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
*राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय*
July 10, 2026
खंडवा
शासकीय आईटीआई में छात्राओं को मिलेगी प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट*
July 10, 2026
खंडवा
विश्व जनसंख्या दिवस आज, सप्ताह भर चलेंगे कार्यक्रम*
July 10, 2026
खंडवा
*आयुष्मान आरोग्य मंदिर लंगोटी को मिला गुणवत्ता प्रमाणपत्र*
July 10, 2026
खंडवा
कलेक्टर श्री गुप्ता ने पंधाना, छैगांवमाखन और खंडवा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया*
July 10, 2026
खंडवा
खंडवा हाईवे पर मौत को दावत! रॉन्ग साइड दौड़ाता दिखा बाइक सवार, VIDEO वायरल
July 10, 2026
खंडवा
खंडवा में गौवंश तस्करों पर बुलडोजर एक्शन! अवैध लोडिंग अड्डा जमींदोज,पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई
July 10, 2026
खंडवा
खंडवा : पूर्व जनपद अध्यक्ष भाजपा के पुत्र के एक्सीडेंट में घायल होने के बाद जिला अस्पताल पहुंची पंधाना विधायक
July 10, 2026
खंडवा
15 दिन से खोदकर छोड़ दिया नाला! स्कूल के बच्चों और छात्राओं की जान खतरे में | खंडवा
July 10, 2026
खंडवा
जलभराव से राहत की तैयारी, महापौर ने निर्माणाधीन नाली का किया औचक निरीक्षण।
July 10, 2026