लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: जनजातीय शिल्पकार मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न*

ट्राइफेड के सौजन्य से किशोर कुमार सभागृह में गुरूवार को जनजातीय शिल्पकार पंजीयन मेला आयोजित किया गया। इस मेले का उद्देश्य देशभर के जनजातीय शिल्पकारों का पंजीयन कर उन्हें ट्राइफेड से जोड़ना तथा उनके हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा कि जिसके कार्य में दक्षता होगी वही इसका लाभ ले सकेगा, क्योंकि अच्छी गुणवत्ता वाली वस्तुएं सभी लोग खरीदते हैं। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने इस दौरान ट्राईफेड द्वारा जनजातीय शिल्पकला सम्बंधी उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम में ट्राइफेड के श्री योगेश यादव ने ट्राइफेड की योजनाओं, उत्पाद क्रय प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों, डिजाइन विकास, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन प्रक्रिया के सम्बंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रदर्शनी पूरे मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जा रही है। 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का सराहनीय प्रयास: जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में 120 विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण।
July 9, 2026
खंडवा
इसरो अहमदाबाद में पीएमश्री विद्यालय की छात्रा का चयन, अंतरिक्ष विज्ञान कार्यशाला में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व।
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा के झूमरखाली के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त,टायर फटने से कई पलटियां खाईं,परिवार के कई सदस्य घायल
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने किए श्री दादाजी महाराज के दर्शन, मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस ने सीखी जान बचाने की तकनीक! SP अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में CPR ट्रेनिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 3 पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, रील बनाने के लिए करते थे फायरिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर कुमार के जन्मदिन पर 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित होंगे*                         
July 9, 2026
खंडवा
*“मेरा युवा भारत” कार्यक्रम की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*
July 9, 2026
खंडवा
स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का “अपार” आईडी और आधार पंजीयन कराएं* *कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा : महापौर के कार्यकाल में बहुत जल्द मिलेगी फायर स्टेशन की सौगात
July 9, 2026