लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सरदार सरोवर परियोजना के सारे विवाद खत्म, सभी को होगा लाभ: जल संसाधन मंत्री सिलावट*

– *जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने जारी किया संदेश*

– *भ्रम फैला रही कांग्रेस इस मुद्दे पर न करे राजनीति*

– *पीएम मोदी-केंद्रीय मंत्री शाह का आभार*

 

भोपाल। सरदार सरोवर परियोजना पर हुए ऐतिहासिक समझौते को लेकर मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि हमारे राष्ट्र के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पहल से चार राज्यों ने मिलकर सरदार सरोवर परियोजना के तीस वर्षों से लंबित मुद्दे का समाधान किया। कई वर्षों से चारों राज्य अलग-अलग प्रकार से गणना राशियों की मांग कर रहे थे। फरवरी 2026 में भारत के अटॉर्नी जनरल द्वारा अपना भी मत दिया गया। इस अभिमत के अनुसार मध्यप्रदेश को 1500 करोड़ रुपये गुजरात राज्य को भुगतान करने की स्थिति बन रही थी। क्योंकि, इससे गुजरात राज्य पर 50 प्रतिशत व्यय की हिस्सेदारी दी गई थी।

 

मंत्री सिलावट ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में चारों राज्यों ने साथ बैठकर गंभीर विचार-विमर्श किया और जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के निर्देश पर निर्णय लिया गया कि गुजरात राज्य 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत व्यय करेगा। इस निर्णय के कारण मध्यप्रदेश की देनदारी 1500 करोड़ से कम होकर मात्र 231 करोड़ रह गई है। इस निर्णय से परियोजना पूरी तरह से विवाद रहित हो गई है। मध्यप्रदेश को 31 लाख हैक्टेयर सिंचाई और 85 पैसे प्रति यूनिट के मान से बिजली निरंतर मिलती रहेगी।

 

*राजनीति से बाज आए कांग्रेस*

मंत्री सिलावट ने कहा कि मध्यप्रदेश राज्य की ओर से हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। इन्होंने इस लंबे विवाद का इस प्रकार हल निकाला कि सभी राज्यों को लाभ हुआ। भारतीय पार्टी की सरकार ने, देश की सरकार ने, प्रदेश की सरकार ने इस मुद्दे का समाधान किया। मैं इस मुद्दे पर भ्रम फैला रही कांग्रेस को कहना चाहता हूं कि इसमें राजनीति न करें।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
रोटरी क्लब ऑफ खंडवा निमाड़ का सराहनीय प्रयास: जनता हायर सेकेंडरी स्कूल में 120 विद्यार्थियों का हुआ नि:शुल्क नेत्र परीक्षण।
July 9, 2026
खंडवा
इसरो अहमदाबाद में पीएमश्री विद्यालय की छात्रा का चयन, अंतरिक्ष विज्ञान कार्यशाला में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व।
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा के झूमरखाली के पास बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त,टायर फटने से कई पलटियां खाईं,परिवार के कई सदस्य घायल
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने किए श्री दादाजी महाराज के दर्शन, मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस ने सीखी जान बचाने की तकनीक! SP अगम जैन के निर्देश पर जिलेभर में CPR ट्रेनिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई! 3 पिस्टल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, रील बनाने के लिए करते थे फायरिंग
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: किशोर कुमार के जन्मदिन पर 3 दिवसीय “खण्डवा गौरव दिवस” कार्यक्रम आयोजित होंगे*                         
July 9, 2026
खंडवा
*“मेरा युवा भारत” कार्यक्रम की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न*
July 9, 2026
खंडवा
खंडवा: जनजातीय शिल्पकार मेला व प्रदर्शनी सम्पन्न*
July 9, 2026
खंडवा
स्कूलों में सभी विद्यार्थियों का “अपार” आईडी और आधार पंजीयन कराएं* *कलेक्टर श्री गुप्ता ने बैठक में दिए निर्देश
July 9, 2026