किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा कल**
*किशोर जन्मदिन व गौरव दिवस कार्यक्रमों पर होंगे निर्णय*
खण्डवा। देश के महान गायक हरफन मौला कलाकार किशोर दा के 4 अगस्त जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। पूरे देश में संगीत एवं किशोर प्रेमियों द्वारा दादा के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित होते हैं उसी के अनुरूप वर्षों से किशोर दा की जन्मस्थली खंडवा में भी संगीत के कई कार्यक्रम आयोजित होते हैं। मंच के प्रवक्ता सुनील जैन सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि विगत वर्षों से जिला प्रशासन द्वारा भी दो दिवसीय गौरव दिवस का आयोजन आयोजित होता आरहा है। गौरव दिवस,किशोर नाइट, किशोर सम्मान, गायन प्रतियोगिता के आयोजित कार्यक्रमों को लेकर कल गुरुवार 9 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे कलेक्टर सभागृह में जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के अध्यक्ष रणवीर सिंघ चावला की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में बैठक आयोजित होगी। आयोजित बैठक में किशोर कुमार के जन्मदिन 4 अगस्त पर होने वाले आयोजन वाईस ऑफ खण्डवा, किशोर गौरव सम्मान,किशोर नाईट विषय पर विस्तृत चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। साथ ही खण्डवा गौरव दिवस पर जिला प्रशासन ,नगर पालिक निगम व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जावेगी ।मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि मंच द्वारा कार्यक्रमों के संदर्भ में दो बैठक सम्पन्न हुई। साधारण सभा मे वाईस ऑफ खण्डवा के ऑडिशन,किशोर नाईट के गायक व किशोर गौरव से सम्मान पाने वाले गायक के साथ ही खण्डवा गौरव दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। पदाधिकारियों ने आयोजित साधारण सभा में सभी साथियों से पधारने का सादर अनुरोध है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्व तैयारी बैठक में रणवीर सिंघ चावला, नारायण बाहेती, सुनील जैन,प्रदीप जैन,सुरेन्द्र सिंह सोलंकी,अतुल अत्रिवाल, अनुराग राठौर,राजीव शर्मा,हरदीप सिंह छाबड़ा, शरद खंडेलवाल,सतीश जेन,कमलेश गुप्ता,रवि जायसवाल,मनोज शाह ,लक्ष्मण चौहान आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
Read Next
खंडवा
खंडवा 