लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

कालमुखी में देहदान महादान की अनूठी पहल, मानव सेवा का संदेश देगा जनजागरण कार्यक्रम

श्यामाबाई गुप्ता एवं सुरेंद्र कुमार खंडेलवाल ने मृत्यु उपरांत मेडिकल कॉलेज को देहदान का लिया संकल्प, आज होगी औपचारिक घोषणा।

खंडवा। जिले के ग्राम कालमुखी में मानव सेवा और चिकित्सा शिक्षा को समर्पित एक प्रेरणादायी पहल सामने आई है। ग्राम के प्रतिष्ठित गुप्ता परिवार की श्यामाबाई गुप्ता (स्वर्गीय शंकरलाल गुप्ता, लोकतंत्र सेनानी की धर्मपत्नी) एवं सुरेंद्र कुमार खंडेलवाल ने मृत्यु उपरांत अपना शरीर मेडिकल कॉलेज खंडवा को दान करने का संकल्प लिया है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इस मानवीय निर्णय की औपचारिक घोषणा 9 जुलाई गुरुवार को ग्राम कालमुखी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की जाएगी।

 

मेडिकल कॉलेज खंडवा की टीम एवं समाजसेवी एवं देहदान नेत्रदान समिति के संयोजक नारायण बाहेती व सदस्यों की उपस्थिति में देहदान संबंधी आवश्यक घोषणा-पत्रों की प्रक्रिया पूर्ण कराई जाएगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कालमुखी एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देहदान जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित होगा, जिसमें ग्रामीणों को देहदान के महत्व और उससे समाज एवं चिकित्सा शिक्षा को होने वाले लाभों की जानकारी दी जाएगी। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम गुरुवार, 9 जुलाई को प्रातः 11 बजे ग्राम कालमुखी के नवीन पंचायत भवन में आयोजित किया जाएगा। ग्राम पंचायत ने अधिक से अधिक ग्रामीणों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी अभियान का हिस्सा बनने की अपील की है।

देहदान को चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान और मानव सेवा का सर्वोच्च दान माना जाता है। ऐसे संकल्प समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ दूसरों को भी इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करते हैं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सरदार सरोवर परियोजना के सारे विवाद खत्म, सभी को होगा लाभ: जल संसाधन मंत्री सिलावट*
July 9, 2026
खंडवा
भाजपा ने योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को बनाया जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
July 8, 2026
खंडवा
चेक बाउंस पड़ा भारी: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अरविंद सिंह का सख्त फैसला, 6 माह की जेल और ₹3.79 लाख प्रतिकर का आदेश”*
July 8, 2026
खंडवा
18 जुलाई को विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के मामलों का समझौते से होगा त्वरित समाधान, उठाएं सुनहरा अवसर*
July 8, 2026
खंडवा
शासकीय भवनों पर रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु विद्युत क्रय अनुबंध किया गया*
July 8, 2026
खंडवा
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40 प्रतिशत तक क्रेडिट पॉइंट*
July 8, 2026
खंडवा
जनपद पंचायत खण्डवा में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु शिविर संपन्न*
July 8, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 20.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई*
July 8, 2026
खंडवा
श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा से खंडवा में श्रीकथा ज्ञान यज्ञ
July 8, 2026
खंडवा
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा कल**
July 8, 2026