लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

संकित मिडकॉन’ में जेसीआई खंडवा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 17 पुरस्कार प्राप्त कर बढ़ाया जिले का गौरव।

सगठनात्मक उपलब्धियों से लेकर व्यक्तिगत एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं तक अनेक श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन।

खंडवा। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई) के मध्यवर्षीय सम्मेलन ‘संकित मिडकॉन’ का आयोजन गुना में संपन्न हुआ। सम्मेलन में मंडल-6 के विभिन्न अध्यायों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संगठनात्मक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन में जेसीआई खंडवा ने अपने उत्कृष्ट कार्यों एवं सक्रिय सहभागिता के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में कुल 17 पुरस्कार प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाया।

सम्मेलन में मंडल उपाध्यक्ष जेसी सागर अग्रवाल ने जेसीआई खंडवा को ‘उत्कृष्ट संगठन’ के सम्मान से अलंकृत किया। इसके अतिरिक्त मंडल स्तरीय श्रेष्ठ परियोजना श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं उत्कृष्ट विकास एवं विस्तार कार्यक्रम, उत्कृष्ट स्थानीय व्यक्तित्व विकास कार्यक्रम तथा उत्कृष्ट सतत परियोजना श्रेणियों में उपविजेता का सम्मान मिला।

सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में व्यक्तिगत श्रेणी में मनन सोनी को उत्कृष्ट स्थानीय अध्यक्ष, अनुज खंडेलवाल को उत्कृष्ट सचिव श्रेणी में उपविजेता तथा प्रिंस जिंदल को उत्कृष्ट सदस्य का पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट नवसदस्य का सम्मान भी जेसीआई खंडवा को प्राप्त हुआ।

सम्मेलन के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी जेसीआई खंडवा के सदस्यों ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। रील प्रतियोगिता में जेसीआई खंडवा, ‘दादी-नानी रसोई’ प्रतियोगिता में सुजाता मोरे, चित्रकला प्रतियोगिता में सुबुही विकास मित्तल, गायन प्रतियोगिता में काव्यांश जोशी, प्रभावी सार्वजनिक वक्तृत्व प्रतियोगिता में मनन सोनी तथा बैनर परेड प्रतियोगिता में जेसीआई खंडवा के सदस्यों को सम्मानित किया गया।

जेसीआई खंडवा के अध्यक्ष मनन सोनी ने कहा कि यह सम्मान संगठन के प्रत्येक सदस्य के समर्पण, परिश्रम एवं सामूहिक प्रयासों का प्रतिफल है। यह उपलब्धि भविष्य में समाजोपयोगी कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से करने की प्रेरणा प्रदान करेगी।

सम्मेलन में जेसीआई खंडवा का प्रतिनिधित्व मनन सोनी, रणवीर सिंह चावला, सुजाता मोरे एवं प्रिंस जिंदल ने किया। इस उपलब्धि पर पूर्व अध्यक्ष अनिल बाहेती, नागेश वालंजकर, विकास मित्तल, सिद्धार्थ मेहता, अंशुल सैनी, हेमंत मूंदड़ा, दीपक सोलंकी, काव्यांश जोशी, आयुष पटौदी समाजसेवी सुनील जैन, नारायण बाहेती सहित संगठन के अनेक सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
सरदार सरोवर परियोजना के सारे विवाद खत्म, सभी को होगा लाभ: जल संसाधन मंत्री सिलावट*
July 9, 2026
खंडवा
भाजपा ने योगेंद्र (रिंकू) सोनकर को बनाया जिला मंत्री, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
July 8, 2026
खंडवा
चेक बाउंस पड़ा भारी: न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अरविंद सिंह का सख्त फैसला, 6 माह की जेल और ₹3.79 लाख प्रतिकर का आदेश”*
July 8, 2026
खंडवा
18 जुलाई को विशेष लोक अदालत: चेक बाउंस (धारा 138 एन.आई. एक्ट) के मामलों का समझौते से होगा त्वरित समाधान, उठाएं सुनहरा अवसर*
July 8, 2026
खंडवा
शासकीय भवनों पर रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना हेतु विद्युत क्रय अनुबंध किया गया*
July 8, 2026
खंडवा
स्वयं पोर्टल के कोर्स से विद्यार्थियों को मिलेंगे 40 प्रतिशत तक क्रेडिट पॉइंट*
July 8, 2026
खंडवा
जनपद पंचायत खण्डवा में दिव्यांगजनों के चिन्हांकन हेतु शिविर संपन्न*
July 8, 2026
खंडवा
पिछले 24 घंटों में जिले में 20.4 मिलीमीटर औसत बारिश हुई*
July 8, 2026
खंडवा
श्रीमद् रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा से खंडवा में श्रीकथा ज्ञान यज्ञ
July 8, 2026
खंडवा
किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच की साधारण सभा कल**
July 8, 2026