लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है : आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी

खंडवा। नवकार नगर स्थित मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में धर्म की गंगा निरंतर प्रवाहित हो रही है। यहां आयोजित धर्मसभा में आचार्य सन्मति सागर जी (बड़ागांव वाले) की शिष्या आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी ने श्रद्धालुओं को श्रद्धा और भक्ति का महत्व समझाते हुए कहा कि श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है।

माताजी ने कहा कि किसी महापुरुष या पूज्य के महान गुणों और उपलब्धियों को जानकर मन में जो सम्मान और आदर का भाव उत्पन्न होता है, वही श्रद्धा है। वहीं ईश्वर या गुरु के प्रति प्रेम, समर्पण और अपनत्व का भाव भक्ति कहलाता है। जब श्रद्धा और भक्ति का संगम होता है, तभी साधना विशेष फलदायी बनती है।

उन्होंने पार्श्वनाथ स्तोत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धा और भक्ति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। श्रद्धा वृक्ष की जड़ के समान है, जबकि भक्ति उस वृक्ष पर खिलने वाले सुंदर और मनमोहक फूल हैं। जैसे वर्षा की बूंदें तालाब को भर देती हैं, उसी प्रकार तीर्थंकरों के गुण मन में श्रद्धा का संचार करते हैं।

समाज के सुनील जैन एवं प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि पूज्य माताजी मलकापुर (महाराष्ट्र) में ग्रीष्मकालीन वाचना पूर्ण करने के बाद मुक्ताईनगर और बुरहानपुर से पदविहार करते हुए खंडवा पहुंची हैं। वर्तमान में वे नवकार नगर स्थित संत निवास में विराजमान हैं।

प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे मुनिसुव्रतनाथ जिनालय में मंगल प्रवचन तथा सुबह 9:30 बजे आहारचर्या आयोजित की जा रही है। वहीं शाम 7:30 बजे संघस्थ ब्रह्मचारिणी रिम्पी दीदी द्वारा रयनसार ग्रंथ पर स्वाध्याय कराया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रीमती संतोष बैनाड़ा द्वारा मंगलाचरण से हुई। गणाचार्य विरागसागर जी के चित्र के समक्ष राजेंद्र छाबड़ा एवं प्रकाशचंद जैन ने दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम का संचालन अविनाश जैन ने किया।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026