लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जिले के सभी मंडलों के साथ खंडवा में भी दो मुखर्जी की मनाई गई जन्म जयंती।

डा. मुखर्जी ने देश में दो विधान, प्रधान, निशान का सबसे मुखर विरोध किया था, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

हम सभी डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवाद एवं सेवा कार्य को करते हुए आगे बढ़ते रहे, ,,जिला प्रभारी श्री कराडा,,

 

खंडवा। सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती पूरे जिले में मंडल स्तर पर सेवा कार्यों के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय खंडवा में भी जिले के प्रभारी अंबाराम कराडा एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में डा. मुखर्जी की जन्म जयंती मनाई गई, इस अवसर पर अतिथियों द्वारा डा. मुखर्जी के फोटो छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सोमवार को भाजपा कार्यालय में डॉक्टर मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने उनके मार्गदर्शन पर चलकर पार्टी संगठन के कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिले की प्रभारी अंबाराम कराडा ने कहा कि हमें गर्व है कि जनसंध के रूप में जो पौधा हमारे महापुरुषों वरिष्ठ जनों ने रौपा था आज वह भाजपा के रूप में वट वृक्ष बन गया हें, केंद्र और प्रदेश की हमारी सरकार डॉ.मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल जी के एकात्मक मानववाद एवं अंतिम छोर के व्यक्ति तक की सेवा के संकल्पों को लेकर कार्य कर रही है, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार इसी माह समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में अग्रसर है। प्रदेश की भाजपा सरकार डॉ. मुखर्जी के एक देश, एक विधान, एक निशान, एक प्रधान के संकल्प को साकार कर रही है, हम सभी डॉक्टर मुखर्जी के राष्ट्रवाद एवं सेवा कार्यों को करते हुए पार्टी को सशक्त बनाते चले।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्वतंत्र भारत के उन महान राष्ट्रनायकों में थे जिन्होंने एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान का सबसे पहले और सबसे मुखर विरोध किया। उनका संकल्प भारत की अखंडता और एकात्मता को सुदृढ़ करना था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत ने सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए विश्व में विशेष पहचान बनाई है। डॉ. मुखर्जी ने देश और समाज के सर्वांगीण विकास की कल्पना की। जन्म जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कंचन तनवे ने कहा कि डॉ मुख़र्जी ने कश्मीर को स्वतंत्र करने एवं धारा 370 हटाने के के लिए अपना बलिदान दिया उन्हें नमन है, जो राष्ट्रीय सेवा के कार्य में सदैव लगे रहे। राज्य सरकार ने डॉ. मुखर्जी की जयंती के अवसर पर 15 दिवसीय जनकल्याण पखवाड़े की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत प्रदेश के सभी गरीब, जरूरतमंद और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए औद्योगिक विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। इस दिशा में रोजगार के अवसर सृजित होने से हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित हो पा रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित करते हुए कहा कि डॉक्टर मुखर्जी के संकल्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूर्ण किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अंबाराम कराडा, राजपाल सिंह तोमर, विधायक कंचन तनवे, प्रदेश कार्य समिति सदस्य देवेंद्र वर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, हरीश कोटवाले, प्रवक्ता सुनील जैन, अरुण सिंह मुन्ना,सुधांशु जैन, तपन डोंगरे, गणेश गुरबाणी, आशीष राजपूत, भारत पटेल, हिमांशु राज, शशांक गुप्ता, संतोष सारवान सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : जनता को मिल रहे गंदे पानी, ख़राब रोड को लेकर कलेक्टर से मिली विधायक
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा में तीन दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 11 जुलाई से
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा : रिंग रोड बाईपास सहित कई मुद्दों को लेकर CM से मिलेंगी विधायक
July 8, 2026
खंडवा
खंडवा में स्क्रैप और कबाड़ कारोबारियों की पुलिस ने की चेकिंग, SP अगम जैन के निर्देश पर कार्रवाई
July 7, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के नाम पर ठगी मामले को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी
July 7, 2026
खंडवा
श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है : आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी
July 7, 2026
खंडवा
देवझिरी में प्रकृति संरक्षण का संकल्प: भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण,
July 7, 2026
खंडवा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
July 7, 2026
खंडवा
डॉक्टर्स डे पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।
July 7, 2026
खंडवा
रक्तदान का पुण्य, बाबा ओंकार के VIP दर्शन का सौभाग्य।
July 7, 2026