लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा-तुकाईथड़ रेल परियोजना के अधूरे कार्यों पर नांदेड़ में हुई समीक्षा

खंडवा और बुरहानपुर के रेल यात्रियों से जुड़ी एक बड़ी खबर…

सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित रेल मंडल कार्यालय में दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्षेत्र के सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में खंडवा-बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भाग लिया। उनके साथ मध्य रेल समिति के सदस्य मनोज सोनी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा-तुकाईथड़ रेलखंड पर गेज कन्वर्जन और विद्युतीकरण के अधूरे कार्य को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में खंडवा, आमलाखुर्द और तुकाईथड़ के बीच सीआरएस निरीक्षण पूरा हो चुका था, तो उसी समय विद्युतीकरण का कार्य क्यों नहीं किया गया।

सांसद ने अधिकारियों से दो टूक शब्दों में कहा कि रेलवे विभाग अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करे। यदि उस समय विद्युतीकरण पूरा कर दिया जाता, तो आज खंडवा-सनावद मेमू ट्रेन को तुकाईथड़ तक चलाया जा सकता था। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण इस क्षेत्र की जनता अब तक रेल सुविधा से वंचित है।

उन्होंने मांग की कि खंडवा से तुकाईथड़ के बीच जल्द से जल्द ट्रेन संचालन शुरू किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधा का लाभ मिल सके।

बैठक में सांसद पाटिल ने तिरुपति-अकोला एक्सप्रेस का विस्तार खंडवा और ओंकारेश्वर रोड स्टेशन तक करने का मुद्दा भी उठाया। इस पर दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि इस प्रस्ताव को सेंट्रल रेलवे के पास भेजकर स्वीकृति लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके अलावा सांसद ने नांदेड़ से खंडवा होते हुए उत्तर भारत के प्रमुख शहरों—पटना, वाराणसी, अयोध्या और नई दिल्ली—के लिए नई ट्रेनें शुरू करने की मांग भी रखी, ताकि यात्रियों को सीधी रेल सुविधा मिल सके।

बैठक में रेलवे अधिकारियों ने सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब क्षेत्र के लोगों की उम्मीद है कि खंडवा-तुकाईथड़ रेलखंड पर लंबित कार्य जल्द पूरे होंगे और लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेन सेवा शुरू हो सकेगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा में स्क्रैप और कबाड़ कारोबारियों की पुलिस ने की चेकिंग, SP अगम जैन के निर्देश पर कार्रवाई
July 7, 2026
खंडवा
खंडवा : ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं के साथ दर्शन के नाम पर ठगी मामले को लेकर कलेक्टर ने दी जानकारी
July 7, 2026
खंडवा
श्रद्धा के बिना भक्ति अधूरी होती है : आर्यिका लक्ष्मीभूषण माताजी
July 7, 2026
खंडवा
देवझिरी में प्रकृति संरक्षण का संकल्प: भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण,
July 7, 2026
खंडवा
ऑपरेशन मुस्कान के तहत दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
July 7, 2026
खंडवा
डॉक्टर्स डे पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने किया वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान।
July 7, 2026
खंडवा
रक्तदान का पुण्य, बाबा ओंकार के VIP दर्शन का सौभाग्य।
July 7, 2026
खंडवा
जल गंगा अभियान का असर: शकर तालाब और आबना नदी से हटाई गाद, अब सौंदर्यीकरण की तैयारी।
July 7, 2026
खंडवा
जिले के सभी मंडलों के साथ खंडवा में भी दो मुखर्जी की मनाई गई जन्म जयंती।
July 7, 2026
खंडवा
खंडवा: शराब के नशे में दादागिरी करना पड़ा महंगा, किल्लोद पुलिस ने 3 को भेजा जेल
July 7, 2026