मुंदी: स्कूल जाते समय भाई-बहन को क्रेटा ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल रेफर
मुंदी नगर के चीचली चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ई-स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें स्कूल जा रहे भाई-बहन घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, चीचली निवासी 15 वर्षीय उज्जवल अपनी छोटी बहन भूमिका के साथ ई-स्कूटी से स्कूल जा रहा था। इसी दौरान चीचली चौराहे पर सड़क पार करते समय केनुद चौराहे की ओर से आ रही क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों घायलों को मुंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में दोनों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि कार चालक मुंदी का ही निवासी है और वह घायलों के उपचार का खर्च उठाने की बात कर रहा था।
वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि चीचली चौराहे पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पास ही स्थित सांदीपनि विद्यालय में रोजाना सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आना-जाना रहता है। रहवासियों ने प्रशासन से यहां जल्द स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है।
Read Next

खंडवा 


खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा