लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*लक्ष्य तय करें, सकारात्मक सोच अपनाएं—सफलता स्वयं आपके कदम चूमेगी : जिला न्यायाधीश वीरेंद्र जोशी*

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खंडवा श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई विद्यालय, खंडवा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला न्यायाधीश श्री वीरेंद्र जोशी ने छात्राओं को प्रेरणादायी संबोधन देते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य तय करने के बाद निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने वाला व्यक्ति निश्चित रूप से अपने उद्देश्य को प्राप्त करता है। उन्होंने अनेक रोचक उदाहरणों एवं प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्राओं को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्य समझाए तथा उन्हें नकारात्मक विचारों से दूर रहकर सदैव सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक दृष्टिकोण व्यक्ति के व्यक्तित्व को सशक्त बनाता है और उसे प्रत्येक चुनौती का सामना करने की शक्ति प्रदान करता है।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित निःशुल्क विधिक सहायता योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आर्थिक अथवा सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के विधिक अधिकारों और उपलब्ध कानूनी संरक्षण के संबंध में भी छात्राओं को जागरूक किया तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर विधिक सेवा प्राधिकरण से सहायता प्राप्त करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती ज्योत्सना सोनी, पैरालीगल वॉलंटियर सुश्री नेहा यादव तथा विद्यालय की बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026