लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: नेहरू जी ने धारा 370 लगाकर जम्मू कश्मीर को अलग करने का षड्यंत्र किया था, ,,सुरेंद्र शर्मा,,

जांबाज कार्यकर्ताओं की बदौलत ही हम सभी मंचासिन पदों पर है, सक्रिय सदस्य मक्खन है, ,,मंत्री विजय शाह,,

सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत ही केंद्र और कई प्रदेशों में हमारी सेवा करने वाली सरकार कार्य कर रही है, ,,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

हथिया बाबा में सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

खंडवा। मांधाता विधानसभा के नेतनगांव हथिया बाबा मंदिर परिसर में खंडवा जिला सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता महाकुंभ सम्मेलन संपन्न हुआ। आयोजित सम्मेलन में सभी अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर आयोजित स्मरण पखवाड़े के तहत जिला सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उनके कार्यों को याद किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मां की बात की रिपोर्ट अच्छी रिपोर्टिंग को लेकर मंडल पदाधिकारी का स्वागत सम्मान भी अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में निमाड़ संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,खंडवा जिला प्रभारी अंबाराम कराडा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, मंत्री कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक नारायण पटेल, कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरै, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेडे उपस्थित थे। इस अवसर पर संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ जनों को नमन करते हुए कहा की हमारे वरिष्ठ जनों के द्वारा जो पौधे का रोप रोपण वर्षो पूर्व किया गया था आज वह वटवृक्ष के रूप में हमारे सामने है और हमें गर्व है कि हमारे कार्यकर्ताओं की हमारी भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में मौजूद है, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पार्टी के वरिष्ठ महापुरुषों की मार्गदर्शन में हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार सेवा और विकास के कार्य कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने धारा 370 लगाकर जम्मू-कश्मीर को अलग करने का षड़यंत्र किया था। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणास्रोत हैं। डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा, महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है, वह कश्मीर सारा का सारा हमारा है, जहां बलिदान डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पक्ष के अवसर पर प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाए और राष्ट्र सेवा के उनके संकल्प को अपने जीवन में आत्मसात करे। इस अवसर पर जिला प्रभारी अंबाराम कराडा ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए जो संघर्ष किया, वह भारतीय इतिहास में सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनका मानना था कि भारत की शक्ति उसकी सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और लोकतांत्रिक मूल्यों में निहित है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि हम सभी हमारे वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में पार्टी का कार्य एवं सेवा करते रहें आप सभी कार्यकर्ताओं की बदौलत केंद्र केंद्र के साथ 22 प्रांतो में हमारी सरकार सेवा के कार्य कर रही हें, आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो डॉ. मुखर्जी के सपनों को साकार करने का सशक्त प्रयास है। इस अवसर पर अतिथि के रूप में शामिल मंत्री विजय शाह ने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ता ही सर्वोपरि है एवं पार्टी की पूंजी है आज जो सम्मेलन सक्रिय सदस्यों का हो रहा है यह सदस्य दूध से बने शुद्ध मक्खन है, कार्यकर्ताओं के बदौलत ही हम लोगों की शान है चुनाव में एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए हमें विजय दिलाता है ऐसे कार्यकर्ताओं को नमन करता हू प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम को सभी विधायक एवं पार्टी के अधिकारियों ने भी संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से हवन किया कि सभी कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता बनाए रखें एवं पार्टी को मजबूती देते रहें। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन में अतिथियों के साथ ही प्रदेश समिति सदस्य पूर्व विधायक देवेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरज पाल सिंह, संतोष सोनी, नरेंद्र सिंह तोमर, कैलाश पाटीदार, हरीश कोटवाले, अरुण सिंह मुन्ना, राजेश तिवारी, अमर यादव संतोष राठौड़, प्रवक्ता सुनील जैन, गणेश गुरबाणी, चंद्र मोहन राठौर, मंगलेश तोमर, आशीष राजपूत के साथ ही पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन संतोष सोनी ने किया आभार सूरजपाल सिंह ने माना।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
लियो क्लब खंडवा को मिला नया नेतृत्व,सर्वसम्मति से हुआ वार्षिक चुनाव
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा: बोरगांव में भटके 3 वर्षीय मासूम को पुलिस ने परिवार से मिलाया, दिखाई मानवीय संवेदनशीलता
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा शहर में लगातार बारिश के मौसम में निकल रहे हैं सांप
July 5, 2026
खंडवा
आज से प्रारंभ होगा 7 दिवसीय सिविल डिफेंस वॉलंटियर प्रशिक्षण*
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा: संस्कृत भारती खंडवा की वृहद जनपद गोष्ठी संपन्न, 32 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
July 5, 2026
खंडवा
सीएम डॉ. यादव ने किया 2500 करोड़ की अडाणी डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, जानें क्या-क्या होगा फायदा?
July 5, 2026
खंडवा
*विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे ने किया कॉलमुखी क्षेत्र का दौरा, ग्रामीणों को दी विकास कार्यों की सौगात*
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन | 163 वारंट तामील, 6 आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर अवैध शराब जब्त
July 5, 2026
खंडवा
दिव्यांगजन शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन 31 अगस्त तक आमंत्रित*
July 5, 2026
खंडवा
खंडवा : खालवा में रात में हुआ भीषण एक्सीडेंट.तीन घायल. एक गंभीर.
July 5, 2026