खंडवा के किसानों की मांग—पुनासा, किल्लौद और गुड़ीखेड़ा में बने खरीदी केंद्र
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्रों की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। किसान संघ ने पुनासा, किल्लौद और गुड़ीखेड़ा क्षेत्र में अलग-अलग खरीदी केंद्र स्थापित करने की मांग की है।
भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष राधेश्याम चाचरिया ने बताया कि वर्तमान में इन क्षेत्रों के किसानों को मूंग की तुलाई के लिए करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर स्थित खरीदी केंद्रों तक जाना पड़ रहा है। इससे किसानों पर परिवहन का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है, जबकि वे पहले से ही खेती की बढ़ती लागत से परेशान हैं।
किसान संघ का कहना है कि पूर्व वर्षों में पुनासा, किल्लौद और गुड़ीखेड़ा में खरीदी केंद्र संचालित किए जा चुके हैं। इसलिए इस वर्ष भी किसानों की सुविधा को देखते हुए इन तीनों स्थानों पर समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी केंद्र शुरू किए जाएं।
संघ का यह भी कहना है कि स्थानीय स्तर पर खरीदी केंद्र बनने से किसानों का समय और परिवहन खर्च बचेगा, साथ ही डीजल-पेट्रोल की खपत भी कम होगी, जो केंद्र सरकार की ईंधन बचत की मंशा के अनुरूप होगा।
इस मांग को लेकर ज्ञापन की प्रतिलिपि सांसद, संबंधित विधायकों, कृषि मंत्री, कृषि विभाग के अधिकारियों सहित अन्य संबंधित विभागों को भी भेजी गई है।
Read Next
खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा 

