लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

ओंकारेश्वर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार: सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, नर्मदा संरक्षण के लिए बनेगा ‘नमन मिशन’

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने मां नर्मदा के संरक्षण और ओंकारेश्वर सहित नर्मदा घाटी के समग्र विकास को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में आयोजित नर्मदा समग्र की बैठक में घोषणा की कि मां नर्मदा को निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए “नमन मिशन” बनाया जाएगा। साथ ही ओंकारेश्वर के सुनियोजित विकास के लिए स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (साडा) गठित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां नर्मदा मध्यप्रदेश की 33 प्रतिशत से अधिक आबादी की जीवनरेखा है। यह नदी प्रदेश की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जैव विविधता का आधार है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त किया जाए और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हर महीने नर्मदा समग्र की समीक्षा बैठक होगी, जिसमें नदी संरक्षण और नर्मदा घाटी के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने नर्मदा जयंती पर प्रदेशभर में विशेष आयोजन करने और युवाओं को नदी संरक्षण अभियान से जोड़ने पर भी जोर दिया।

ओंकारेश्वर के विकास के लिए बनेगी साडा

बैठक में नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने जानकारी दी कि ओंकारेश्वर के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए स्पेशल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (SADA) गठित की जाएगी। इसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं, घाटों के विकास और क्षेत्रीय नियोजन को गति देना है।

नर्मदा परिक्रमा मार्ग होगा अतिक्रमण मुक्त

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि नर्मदा परिक्रमा मार्ग पर सभी अतिक्रमण हटाए जाएं। पूरे मार्ग पर सूचना पट्टिकाएं लगाई जाएं तथा मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास श्रद्धालुओं के ठहरने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएं। चयनित स्थानों पर दीनदयाल रसोई भी शुरू की जाएगी।

उन्होंने नर्मदा परिक्रमा क्षेत्र में स्थित सभी आश्रमों की सूची तैयार करने तथा किसानों को घाटी क्षेत्र में नकदी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए।

18 जिलों में मनाई जाएगी नर्मदा जयंती

अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला ने बताया कि नर्मदा नदी से जुड़े प्रदेश के 18 जिलों में नर्मदा जयंती पर भव्य आयोजन होंगे। इनमें मां नर्मदा की महाआरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे।

‘नमन मिशन’ से होगा नर्मदा घाटी का समग्र विकास

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव दीपाली रस्तोगी ने बताया कि नर्मदा के जल को सदैव निर्मल और अविरल बनाए रखने के लिए “नमन मिशन” तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री इसकी साधारण सभा के अध्यक्ष होंगे। मिशन में विभिन्न विभागों के साथ 10 विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

मिशन के संचालन के लिए प्रतिवर्ष 100 करोड़ रुपये के राज्य अनुदान का प्रस्ताव रखा गया है और वर्ष 2026-27 का रोडमैप भी तैयार कर लिया गया है।

अमरकंटक में बनेगा जैव विविधता प्रबंधन संस्थान

वन विभाग ने बताया कि मां नर्मदा के उद्गम स्थल अमरकंटक में 32 लाख रुपये की लागत से जैव विविधता प्रबंधन संस्थान बनाया जाएगा। साथ ही नर्मदा घाटी क्षेत्र में 415 हेक्टेयर भूमि पर 2.70 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

21 नगरों में बनेंगे 35 एसटीपी

नगरीय विकास विभाग ने बताया कि नर्मदा क्षेत्र के 21 नगरों में 35 सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) बनाए जा रहे हैं, जिनका कार्य दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। नर्मदा कोष पोर्टल भी विकसित किया जा रहा है तथा संबंधित नगरीय निकायों के सीएमओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

महेश्वर और जनजातीय क्षेत्रों में बढ़ेगा पर्यटन

पर्यटन विभाग ने बताया कि महेश्वर में 18 होमस्टे तैयार किए जा चुके हैं, जबकि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 13 गांवों में 79 होमस्टे विकसित किए गए हैं। इससे धार्मिक और ग्रामीण पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां नर्मदा का संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी है। सरकार का लक्ष्य नर्मदा को स्वच्छ, अविरल और समृद्ध बनाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित रखना है।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026