लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

 

क्षेत्र की समस्या मेरी अपनी समस्या है’, नागरिकों से सीधे कार्यालय पहुंचकर शिकायत रखने की अपील

खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने नियमित जनसंपर्क कार्यक्रम जनदर्शन के तहत विधायक कार्यालय में क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों पर गंभीरता से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए।

समाजसेवी और प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि जनदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं को लेकर पहुंचे। विधायक तनवे ने एक-एक नागरिक से संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और जहां संभव हुआ, वहीं से संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता बरतने की बात कही।

इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग अपनी समस्याओं को लंबित रखने या बढ़ने देने के बजाय सीधे विधायक कार्यालय पहुंचकर उन्हें अवगत कराएं। उन्होंने कहा, “आपकी समस्या मेरे क्षेत्र की समस्या है और क्षेत्र की समस्या मेरी अपनी समस्या है। मैं आप सभी की सेवा और समस्याओं के समाधान के लिए ही आपके साथ हूं।”

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की जनदर्शन के दौरान विधायक ने कार्यालय में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए चाय एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश अपने कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में आने वाला प्रत्येक नागरिक सम्मान और आत्मीयता का अनुभव करे, यह उनकी प्राथमिकता है।

जनदर्शन कार्यक्रम के समापन के बाद विधायक कंचन तनवे अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के लिए रवाना हो गईं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए उनकी ओर से लगातार प्रयास जारी रहेंगे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: ग्राम जसवाड़ी की बेटी मेघा माली ने एयर पिस्टल शूटिंग में जीते 8 पदक।
July 2, 2026
खंडवा
सिंहस्थ-2028 से पहले ओंकारेश्वर पहुंचेगी ट्रेन? पश्चिम रेलवे GM ने दिया बड़ा अपडेट
July 2, 2026
खंडवा
पति की हत्या की खौफनाक साजिश! पत्नी और साथी गिरफ्तार | पंधाना पुलिस का बड़ा खुलासा
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! डूब रहे UP के 2 युवकों को SDRF ने बचाया
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : बारिश के बीच करंट का खतरा! खंडवा के दोंगोलिया गांव में बड़ा हादसा
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : भीषण हादसे में दो लोग घायल. समाजसेवी संटू दादा नें पहुँचाया हॉस्पिटल
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : 2 गौवंश की करंट लगने से मौके पर मौत
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और महिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: सेवा का संकल्प निभाते हुए विधायक कंचन तनवे ने सुनीं 100 से अधिक लोगों की समस्याएं, परीक्षा की तैयारी के बीच भी पहुंचीं जनदर्शन
July 2, 2026