लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: सेवा का संकल्प निभाते हुए विधायक कंचन तनवे ने सुनीं 100 से अधिक लोगों की समस्याएं, परीक्षा की तैयारी के बीच भी पहुंचीं जनदर्शन

खंडवा। एक ओर शिक्षा के प्रति समर्पण और दूसरी ओर जनसेवा का संकल्प… इसी भावना के साथ खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद गुरुवार को विधायक कार्यालय में आयोजित नियमित जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनीं।

प्रतिदिन की तरह आयोजित जनदर्शन में गोविंद नगर, रामनगर, बेड़ियाव, भाकरड़ा, गांधी नगर सहित विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक नागरिक अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। विधायक तनवे ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक तनवे ने कहा, “अपनी समस्याओं को बढ़ने न दें। प्रतिदिन आयोजित जनदर्शन में आकर मुझे बताइए। समस्या आपकी नहीं, मेरी है। मैं उसे अपने परिवार की समस्या समझकर उसका समाधान कराने का हर संभव प्रयास करूंगी। आपने मुझे विधायक इसी सेवा के लिए बनाया है और मैं सदैव आपके साथ खड़ी हूं।”
उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि प्रत्येक प्रकरण के समाधान के बाद उन्हें भी जानकारी दी जाए, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि नागरिकों को समयबद्ध और प्रभावी राहत मिली है।
विशेष बात यह रही कि गुरुवार को विधायक कंचन तनवे की परीक्षा भी थी। उन्होंने अल सुबह उठकर परीक्षा की तैयारी की और परीक्षा संबंधी व्यस्तता के बावजूद अपने नियमित जनदर्शन कार्यक्रम में समय पर पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिक्षा और जनसेवा के प्रति उनके इस समर्पण की क्षेत्र में चर्चा रही।
विधायक तनवे ने दोहराया कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च संकल्प है और विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगा।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: जनदर्शन में विधायक कंचन तनवे ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: ग्राम जसवाड़ी की बेटी मेघा माली ने एयर पिस्टल शूटिंग में जीते 8 पदक।
July 2, 2026
खंडवा
सिंहस्थ-2028 से पहले ओंकारेश्वर पहुंचेगी ट्रेन? पश्चिम रेलवे GM ने दिया बड़ा अपडेट
July 2, 2026
खंडवा
पति की हत्या की खौफनाक साजिश! पत्नी और साथी गिरफ्तार | पंधाना पुलिस का बड़ा खुलासा
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: ओंकारेश्वर में बड़ा हादसा टला! डूब रहे UP के 2 युवकों को SDRF ने बचाया
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : बारिश के बीच करंट का खतरा! खंडवा के दोंगोलिया गांव में बड़ा हादसा
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : भीषण हादसे में दो लोग घायल. समाजसेवी संटू दादा नें पहुँचाया हॉस्पिटल
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा : 2 गौवंश की करंट लगने से मौके पर मौत
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा में गुरु पूर्णिमा की तैयारियां शुरू, प्रशासन ने जारी किए सख्त निर्देश
July 2, 2026
खंडवा
खंडवा: भारतीय किसान संघ की जिला बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और महिला सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ मंथन
July 2, 2026