खंडवा: सीईओ डॉ. गोड़ा ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गोड़ा ने बुधवार को सीएमएचओ कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की छत दुरस्त करने के लिए प्राकलन बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल में मेकेनिज्ड लॉड्री व बायोमेडिकल वेस्ट के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही डॉ. गौड़ा ने जिला अस्पताल में एसएनसीयू के मदरवार्ड में प्रस्तावित शौचालय के लिए भी स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Read Next
खंडवा
खंडवा 

खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा
खंडवा