सहकारी समितियो की सदस्यता सूची तैयार करने के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री संजय गुप्ता ने खण्डवा जिले की मानव कृषक सह एवं क्रय विक्रय विपणन सहकारी संस्था मर्यादित पंधाना के संचालक मंडल के निर्वाचन के लिए सदस्यता सूची को अंतिम रूप देने हेतु सहकारिता निरीक्षक, खण्डवा श्री पिंटू रावत को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है।
इसके अलावा आदर्श क्रय विक्रय सहकारी समिति मर्यादित न्यू हरसूद छनेरा की मतदाता सूची तैयार करने के लिए अमित अलावे सहकारिता निरीक्षक को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह शिवाय महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित पिपलियाफूल के लिए राधा मोहन बिश्नोई वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक को, शारदा महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित ग़ुयड़ा के लिए पिंटू रावत सहकारिता निरीक्षक को, सर्वोदय परस्पर साख सहकारी संस्था के लिए श्री देवी सिंह मंडलोई सहकारी निरीक्षक को, प्रणोती कृषक विपणन सहकारी समिति मर्यादित खंडवा की सदस्यता सूची तैयार करने के लिए पिंटू रावत सहकारिता निरीक्षक को तथा एवं परस्पर क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड छनेरा की सदस्यता सूची तैयार करने के श्री देवीसिंह मंडलोई सहकारिता निरीक्षक को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। इन सभी समितियों के निर्वाचन हेतु सदस्यता सूची तैयार करने के लिएके लिए उपायुक्त सहकारिता को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है
Read Next





खंडवा
खंडवा
खंडवा