*“मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना” के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज
मध्यप्रदेश शासन की “मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना” के अंतर्गत शासकीय तालाब, जलाशयों को 10 वर्ष के मछली पालन के पट्टे पर लेकर मत्स्य पालन करने वाले समिति, समूह, मत्स्य पालकों को वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए संचालित मत्स्यबीज संवर्धन मत्स्यपालन झींगापालन स्मार्ट फिश पार्लर एवं मछुआ प्रशिक्षण योजनाओं के लिए जिले के हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मत्स्य बीज संवर्धन ग्रामीण तालाबों में मत्स्य पालन एवं झींगा पालन योजना के लिए आवेदक के पास शासकीय ग्रामीण तालाब मत्स्यपालन के लिए 10 वर्षीय पट्टे पर होना आवश्यक है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग ने बताया कि इसके लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। समिति, समूह, मत्स्य पालकों को 30 जून तक कार्यालयीन दिवस में आवेदन समस्त वांछित दस्तावेजों सहित मत्स्योद्योग कार्यालय खण्डवा में प्रस्तुत कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मत्स्योद्योग विभाग के जिला कार्यालय में कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क कर सकते हैं।
Read Next





खंडवा
खंडवा
खंडवा