पंधाना के एंजेल प्लेनेट स्कूल में देवेंद्र वर्मा का हुआ स्वागत, मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का लिया संकल्प

पंधाना स्थित एंजेल प्लेनेट स्कूल में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश समिति के सदस्य नियुक्त होने पर श्री देवेंद्र वर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। कार्यक्रम में संकल्प लिया गया कि पंधाना क्षेत्र से प्रत्येक वर्ष अधिक से अधिक मेधावी और टॉपर विद्यार्थी तैयार किए जाएंगे तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट वातावरण बनाने के लिए सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, पंधाना विधायक श्रीमती छाया मोरे एवं पूर्व खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसके अलावा चुनीलाल नेभनानी, आशीष नेभनानी, संदीप पवार, परमानंद, निलेश निदाने, राकेश गोहारे, गंगराड़े मैडम सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन चुनीलाल नेभनानी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आशीष नेभनानी ने व्यक्त किया। समारोह का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।
Read Next






खंडवा 

खंडवा