मुस्कान अभियान के तहत पंधाना पुलिस ने उज्जैन से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “मुस्कान अभियान” के तहत पंधाना थाना की बोरगांव चौकी पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को उज्जैन से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बोरगांव चौकी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री लापता है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका है। शिकायत के आधार पर अपराध क्रमांक 275/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालिका की तलाश की और उसे उज्जैन से सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप देवड़ा, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अविनाश भोपले, सहायक उपनिरीक्षक चंद्रकांत महाजन, प्रधान आरक्षक राकेश अवासे तथा आरक्षक राहुल राजपूत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
खंडवा पुलिस ने बताया कि महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े अपराधों के प्रति पुलिस लगातार संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Read Next


खंडवा 




खंडवा