लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

*रास्ता भटके 80 वर्षीय बुजुर्ग को परिजनों से मिलाया डायल-112 हीरोज ने

हरसूद थाना क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही से रास्ता भटक गए 80 वर्षीय बुजुर्ग को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलाया गया। समय पर मिली इस मदद से बुजुर्ग सकुशल अपने परिवार तक पहुँच सके। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना हरसूद क्षेत्र अंतर्गत चौपाटी के पास स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति मिले हैं, जो अपने घर का रास्ता भटक गए हैं। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना प्राप्त होते ही हरसूद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112 में तैनात प्रधान आरक्षक श्री शंकर कासदे एवं पायलट श्री सैय्यद अली ने मौके पर पहुँचकर बुजुर्ग व्यक्ति को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि बुजुर्ग व्यक्ति ठीक से देख नहीं सकते थे तथा अपने भाई के घर जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ता भटक गए थे। बुजुर्ग ने अपने भाई के निवास संबंधी जानकारी डायल-112 टीम को बताई, तो जवानों ने तुरन्त बुजुर्ग को डायल 112 वाहन में बैठाकर बुजुर्ग के परिजनों के पास नंदगांव पहुँचाया और उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया गया। बुजुर्ग के परिजनों ने डायल-112 की कार्य प्रणाली की सराहना की और घर आए पुलिसकर्मियों का आभार प्रकट किया।

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
नशे से दूरी ही जीवन की सुरक्षा: ग्राम बलखड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा : युथ कांग्रेस नें किया केवल राम चौराहे पर पुतला दहन..
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा : मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट की बचाई पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले ने जान..
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: पौने दो लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु 1477 बूथ बनाए गए
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: विधायक श्रीमति तनवे ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: *28 से 30 जून तक जारी रहेगा “पल्स पोलियो अभियान”*
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा : शादी के दो महीने बाद युवक नें उठाया गलत कदम!पसरा मातम. देखें कहाँ की है घटना
June 27, 2026
खंडवा
*पिछले 24 घंटों में जिले में 16.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: Silent Killer Snake: एशिया के सबसे जहरीले सांप का LIVE रेस्क्यू!
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा क्राइम रिपोर्ट: देखें किस थाने में, किस पर और किस कारण दर्ज हुआ अपराध?
June 27, 2026