लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

खंडवा: ग्राम टीठिया जोशी में रानी दुर्गावती बलिदान दिवस एवं ग्राम बेड़ियाव में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुईं विधायक कंचन तनवे।

खंडवा: खंडवा विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तनवे ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीठिया जोशी में गोंड समाज महासभा जिला इकाई खंडवा द्वारा आयोजित वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

 

इसके पश्चात विधायक तनवे ग्राम बेड़ियाव पहुंचीं, जहां अनुसूचित जाति महिला मंडल द्वारा आयोजित भगवान शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। उन्होंने पूर्णाहुति में सहभागिता की तथा समरसता धर्मसभा को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, सद्भाव और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बारिश होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं एवं श्रद्धालु कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहे। विधायक कंचन तनवे ने भी बारिश के बीच उपस्थित धर्मप्रेमी जनसमुदाय के बीच पहुंचकर प्रसादी वितरित की। उनके इस आत्मीय व्यवहार की उपस्थित महिलाओं ने सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा अभिनंदन किया। सुनील जैन ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में विधायक कंचन मुकेश तनवे के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री एवं पूर्व जनपद पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, मुकेश तनवे, भूपेंद्र चौहान, रविन्द्र तिरोले, ऋतुराज सिंह मौर्य, मंडल अध्यक्ष श्याम फूलमाली, हरीश सेन, गणेश कनाडे, सरपंच अर्जुन सोलंकी, राहुल मंदवाल, बलदेव सिंह मौर्य, आनंद पटेल, पन्नालाल ठाटे, दुर्गेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: शबे-ए-मोहर्रम पर निकलीं पारंपरिक सवारियां, अज़ादारों ने पेश किया ख़िराज-ए-अक़ीदत
June 26, 2026
खंडवा
वर्षाकालीन तैयारियों को लेकर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने ली महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक
June 26, 2026
खंडवा
खंडवा में यौम-ए-आशूरा: अकीदत, अमन और भाईचारे के साथ निकले ताज़िए
June 26, 2026
खंडवा
बारिश में भी मुस्तैद खंडवा पुलिस, जवानों को मिले रेनकोट और छाते
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : केवल राम का नाम किशोर कुमार के नाम से रखा जाए कलेक्टर से मांग. दिया ज्ञापन
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : नाजिया इलाही खान के विरुद्ध AIMIM नें कोतवाली में दिया ज्ञापन
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा: निर्माण कार्य शुरू करने से पहले श्रम विभाग को सूचना देना अनिवार्य
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा: विकास कार्यों की समीक्षा करने पहुंचीं महापौर, कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : डॉक्टर ने कर दिया था बच्चे को मृत घोषित बाबा को हाजिरी लगाने पर हुआ चमत्कार!
June 25, 2026
खंडवा
खंडवा : नाजिया इलाही खान की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मुस्लिम समाज ने एसपी को दिया ज्ञापन
June 25, 2026