लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

समितियों के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त


मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री संजय गुप्ता ने खण्डवा जिले की नर्मदा क्रय विक्रय विपणन सहकारी समिति मर्यादित खण्डवा के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारी एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सहकारी निरीक्षक, खण्डवा श्रीमती भागवती मोरे को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा खण्डवा की जिला शासकीय लिपिक सहकारी साख समिति मर्यादित खण्डवा के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारी एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सहकारी निरीक्षक, खण्डवा श्री आर.एम. विश्नोई को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नर्मदा क्रय विक्रय विपणन सहकारी समिति मर्यादित खण्डवा के निर्वाचन हेतु संचालक मण्डल की बैठक 4 जुलाई को होगी। नाम निर्देशन पत्र 13 जुलाई को प्रस्तुत किए जाएंगे तथा इनकी जांच 14 जुलाई को होगी। 15 जुलाई को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान एवं मतगणना 22 जुलाई को होगी। इसी तरह जिला शासकीय लिपिक सहकारी साख समिति मर्यादित खण्डवा के निर्वाचन हेतु संचालक मण्डल की बैठक 9 जुलाई को होगी। नाम निर्देशन पत्र 17 जुलाई को प्रस्तुत किए जाएंगे तथा इनकी जांच 18 जुलाई को होगी। 19 जुलाई को नाम निर्देशन पत्रों की वापसी तथा चुनाव चिन्ह आवंटन होगा। मतदान एवं मतगणना 24 जुलाई को होगी।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
नशे से दूरी ही जीवन की सुरक्षा: ग्राम बलखड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा : युथ कांग्रेस नें किया केवल राम चौराहे पर पुतला दहन..
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा : मेडिकल कॉलेज स्टूडेंट की बचाई पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले ने जान..
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: पौने दो लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने हेतु 1477 बूथ बनाए गए
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: विधायक श्रीमति तनवे ने पल्स पोलियो जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: *28 से 30 जून तक जारी रहेगा “पल्स पोलियो अभियान”*
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा : शादी के दो महीने बाद युवक नें उठाया गलत कदम!पसरा मातम. देखें कहाँ की है घटना
June 27, 2026
खंडवा
*पिछले 24 घंटों में जिले में 16.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा: Silent Killer Snake: एशिया के सबसे जहरीले सांप का LIVE रेस्क्यू!
June 27, 2026
खंडवा
खंडवा क्राइम रिपोर्ट: देखें किस थाने में, किस पर और किस कारण दर्ज हुआ अपराध?
June 27, 2026