लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

जनसंध के संस्थापक डा. मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

जनसंध की स्थापना डा. मुखर्जी ने की थी, वही जनसंध आज सबसे बड़े राजनीतिक दल भाजपा के रूप में हम सबके सामने हैं, ,जिला अध्यक्ष श्री तोमर,,

खंडवा। जनसंध और भाजपा के महापुरुषों, वरिष्ठ जनों ने वर्षो पूर्व जो पौधे का रोपण किया था आज वह वट वृक्ष भाजपा के रूप में हमारे सामने मौजूद है। जनसंध के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और बलिदान से एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प साकार हो रहा है। देश के विभाजन के दौर में जब पश्चिम बंगाल के बड़े हिस्से को पाकिस्तान में शामिल करने के प्रयास हो रहे थे, तब उन्होंने दृढ़ता के साथ उसका विरोध किया। डॉ मुख़र्जी की विचारधारा, राष्ट्र के प्रति उनकी दूरदृष्टि और देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है, यह बात मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बलिदान दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहीं। श्री तोमर ने कहा कि डॉ मुख़र्जी ने ही भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी, वही जनसंघ आज विश्व के सबसे बड़े व सर्वव्यापी राजनैतिक दल भाजपा के रूप में हम सबके सामने है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मौलिक चिंतक, राष्ट्रवादी विचारक, भारतीय जीवन मूल्यों के संस्कारित पुजारी थे। श्री तोमर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके अथक प्रयासों और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ही पश्चिम बंगाल का एक बड़ा भू-भाग भारत का अभिन्न हिस्सा बना रहा। उनका प्रसिद्ध उद्घोष ’एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 को समाप्त कर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण रूप से भारतीय संविधान की मुख्यधारा से जोड़ने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है जो डॉक्टर मुखर्जी का संकल्प था। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर मंगलवार को भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ सर्वप्रथम सभी उपस्थित जनों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल हरीश कोटवाले, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे ने डॉक्टर मुखर्जी को नमन करते हुए कहा की उनके बलिदान को हम कभी भी भूल नहीं पाएंगे, हमारी पार्टी और हमारी सरकार उनके मार्गदर्शन पर कार्य कर रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मंत्र ’सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ को आत्मसात करते हुए प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ रही है। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की विचारधारा, राष्ट्र के प्रति उनकी दूरदृष्टि और देश की एकता एवं अखंडता के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित बलिदान दिवस के इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, हरीश कोटवाले, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, विधायक कंचन तंनवे, महापौर अमृता यादव, प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदन करोड़ी, सुनील जैन, मंगलेश तोमर, अनिल विश्वकर्मा, तपन डोंगरे ,प्रियांशु चोरे, गणेश गुरबाणी, प्रशांत मिश्रा कार्यालय मंत्री भरत पटेल, कृष्ण पाल सिंह राजावत, श्रीमती लक्ष्मी पटेल, हिमांशु राज सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन सुधांशु जैन ने किया आभार नंदन करोड़ी ने माना।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
अवालिया मध्यम परियोजना के दो गेट रात में खोले जाने की संभावना, नागरिकों को सतर्क रहने की अपील
August 25, 2026
खंडवा
नेत्रदान पखवाड़ा 8 सितंबर तक, लोगों को किया जा रहा जागरूक
August 25, 2026
खंडवा
चंडीगढ़ में नॉर्थ कार्निवल संपन्न, हेमंत मुंडड़ा को मिला विशेष सम्मान
August 25, 2026
खंडवा
603 हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण, निशुल्क सोनोग्राफी भी कराई गई
August 25, 2026
खंडवा
3 सितंबर को आईटीआई में लगेगा रोजगार मेला, 200 युवाओं की होगी भर्ती
August 25, 2026
खंडवा
ओंकारेश्वर में परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान, 7 ऑटो और 1 बस जब्त
August 25, 2026
खंडवा
आशापुर से ओंकारेश्वर तक निकलेगी भव्य नर्मदा चुनरी यात्रा, 25 पड़ावों से होकर पहुंचेगी मां के दरबार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: गुड़ी में भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद हुआ विशाल भंडारा
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: 1501वें जश्ने मिलादुन्नबी पर भव्य जलसा, दरूद-ओ-सलाम से गूंजा गंज बाजार
August 25, 2026
खंडवा
खंडवा: मांडवा-गुवाड़ी में जयस की बड़ी बैठक, 60 नए सदस्य जुड़े, राजू सिसोदिया बने पंचायत अध्यक्ष
August 25, 2026