लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

सीएससी वीएलई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

ग्राम पंचायत सिर्रा

सीएससी वीएलई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के वीएलई सुजित पाल द्वारा ग्राम स्तर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जन प्रतिनिधि प्रभु पटेल सरपंच प्रतिनिधि की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति एवं आत्मिक संतुलन भी प्राप्त होता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर सीएससी वीएलई सुजित पाल द्वारा ग्रामीणों को सीएससी के माध्यम से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी भी प्रदान की गई। आयुष्मान भारत योजना, बीमा सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, पेंशन योजनाएं, टेली-लॉ, ऑनलाइन शिक्षा, कौशल विकास, पैन कार्ड, आधार सेवाएं, डिजी पे, एजुकेशन प्रोजेक्ट एवं अन्य शासकीय सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। ग्रामीणों को डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने एवं डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नियमित योग करने, स्वस्थ रहने तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह आयोजन ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य, जागरूकता एवं जनभागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा : राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर कल आंधी तूफान में फंसे लोग पुलिस ने किया रेस्क्यू
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा :पंधाना क्षेत्र में युवक की संदिग्ध की मौत!विधायक, पुलिस पहुंची.मौके पर.परिवार ने जताया संदेह.
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा के पुलिसकर्मी पर लगे आरोप पर एसपी ने बिठाई जांच..
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा:नर्मदा स्नान बना काल, दिल्ली के 17 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
June 23, 2026
खंडवा
केपीसीएल एफपीओ के कस्टम हायरिंग केन्द्र का शुभारम्भ
June 23, 2026
खंडवा
40 वर्ष बाद श्री वृद्धकालेश्वर महादेव ने दिए भक्तों को दर्शन
June 23, 2026
खंडवा
*जिला सहकारी बैंक में नाबार्ड की मुख्य महाप्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: अनाज मंडी में शुल्क वृद्धि के खिलाफ फूटा गुस्सा; कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ ने सचिव को सौंपा ज्ञापन
June 23, 2026
खंडवा
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पंधाना मंडल में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम,
June 23, 2026
खंडवा
खंडवा: एक संकल्प, सैकड़ों मुस्कानें और सुरक्षित भविष्य की कहानी
June 23, 2026