समितियों के संचालक मंडल के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
खण्डवा 23 जून 2026,
मध्य प्रदेश राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकारी श्री संजय गुप्ता ने खंडवा जिले की सहकारी संस्थाओं के संचालक मंडल के सदस्यों, पदाधिकारी एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए अधिकारी कर्मचारियों को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार ग्राम डाभी के तिरुपति बीज उत्पादक एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति मर्यादित के निर्वाचन के लिए उप अंकेक्षक श्री शिवकुमार बाथम को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। खंडवा की मातेश्वरी यातायात सहकारी संस्था मर्यादित के लिए उप अंकेक्षक श्री श्यामसुन्दर केवट को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा खंडवा के जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित के लिए सहकारी निरीक्षक श्री पिन्टू रावत को तथा खंडवा के नार्मदीय साख सहकारी समिति मर्यादित के निर्वाचन के लिए वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक श्री राधा मोहन विश्नोई को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
*निर्वाचन कार्यक्रम जारी*
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चारों समितियों के संचालक मण्डल के निर्वाचन हेतु महिला पदों के विनिश्चय हेतु संचालक मंडल की बैठक के लिए सूचना 1 जुलाई को जारी की जाएगी। महिला पदों के विनिश्चय के लिए संचालक मंडल की बैठक 4 जुलाई को आयोजित होगी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की तिथि 13 जुलाई तथा नामांकन पत्रों की जांच एवं वैध नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन 14 जुलाई को होगा। नामांकन पत्रों की वापसी तथा उम्मीदवारों को चुनाव चिन्हों का आवंटन 15 जुलाई को किया जाएगा। विशेष साधारण सम्मेलन में मतदान एवं मतगणना की प्रक्रिया 22 जुलाई को सम्पन्न होगी। इसके अलावा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए सूचना 25 जुलाई को जारी की जाएगी एवं उनका निर्वाचन 28 जुलाई को होगा। निर्वाचन की समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
Read Next




खंडवा
खंडवा
खंडवा 
खंडवा
खंडवा