लोड हो रहा है...
Logo
लोड हो रहा है...

विश्व योग दिवस पर होमगार्ड और एसडीईआरएफ को मिला बाढ़ आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विश्व योग दिवस पर होमगार्ड, एस डी ई आर एफ , सिविल डिफेंस एवं आपदा मित्रों का संयुक्त योग एवं बाढ़ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित

खंडवा, 21 जून 2026।

विश्व योग दिवस के अवसर पर जिला कमांडेंट होमगार्ड कार्यालय, खंडवा के सौजन्य से होमगार्ड, एसडीई आर एफ , सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स एवं आपदा मित्रों के लिए विशेष योग एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 180 प्रतिभागियों ने सहभागिता करते हुए योगाभ्यास एवं आपदा प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण प्राप्त किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्लाटून कमांडर श्री मनीष यादव, हवलदार श्री नितिन पुरे सहित एसडीई आर एफ एवं होमगार्ड के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

योग सत्र के उपरांत आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ आपदाओं के दृष्टिगत विशेष बाढ़ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को बोट असेंबली एवं डिसअसेंबली, बोट हैंडलिंग, जल बचाव कार्यों की आधारभूत तकनीकें, लाइफ जैकेट का सुरक्षित उपयोग, लाइफ बॉय थ्रोइंग तकनीक एवं आपदा के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण विषयों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिला कमांडेंट श्री आशीष कुशवाहा द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया हेतु आवश्यक कौशलों का अभ्यास कराया गया। यह प्रशिक्षण पूर्व में आयोजित आपदा मित्र सम्मेलन के दौरान प्राप्त सुझावों एवं फीडबैक के आधार पर आयोजित किया गया, जिसमें आपदा मित्रों द्वारा समय-समय पर रिफ्रेशर प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की गई थी।

प्रशिक्षण का उद्देश्य डीआरसी एवं क्यूआरटी में तैनात जवानों तथा स्वयंसेवकों की दक्षता, तैयारी एवं आपदा प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन एवं सुदृढ़ीकरण करना था। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए जिला कमांडेंट के नेतृत्व में आयोजित इस पहल की सराहना की तथा नियमित अंतराल पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाने की आवश्यकता व्यक्त की।

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा इससे जिले में आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारी, सामुदायिक सहभागिता एवं आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को और अधिक सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हुआ।

 

 

 

Anoop Kumar Khurana

Publisher and Editor Anti corruption and crime update & ACACU DIZITEL

Read Next

खंडवा
खंडवा: डिवाइडर से भिड़ी पिकअप, चालक पर नशे में होने का आरोप
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा:सोमवती अमावस्या पर खंडवा पुलिस बनी सहारा, 11 बिछड़े श्रद्धालुओं को परिजनों से मिलाया
June 21, 2026
खंडवा
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिक्षिका कोमल अशोक होतवानी जी ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश
June 21, 2026
खंडवा
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल की मौजूदगी में किसानों ने लिया प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प
June 21, 2026
खंडवा
लायन्स , रेडक्रॉस व श्री दादाजी इंजीनियरिंग कॉलेज ने नीट छात्रों का किया उत्साह वर्धन*
June 21, 2026
खंडवा
जावर-बल्दी नाले के पास बड़ा हादसा, लोडिंग ऑटो पलटा, 2 घायल
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा : कोतवाली थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में 43 साल के व्यक्ति ने उठाया गलत कदम.. जिले में इस तरह के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी..
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा: मोबाइल चार्ज करनें आई पड़ोसन के साथ गलत काम करने का आरोप! गिरफ्तार
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा में सनसनी! 15 साल की लड़की रिश्तेदार के साथ हुई गायब, फिर आई मौत की खबर
June 21, 2026
खंडवा
खंडवा : 12 और 15 साल के दो मासूम लड़कों की तालाब में डूबने से मौत पर पसरा मातम… देख कहां का है मामला
June 21, 2026